फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: मोरबी में नमक फैक्टरी की दीवार ढही, 12 श्रमिकों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

Wed, 18 May 2022 02:25 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोरबी

सार

हादसे में कई के घायल होने की आशंका है। यह घटना सागर सॉल्ट फैक्टरी में हुई। गुजरात के मंत्री ब्रजेश मेरजा ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा है कि सरकार हताहतों के परिवारों के साथ है। 
 
विज्ञापन
Wall collapsed in Morbi's salt factory - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के मोरबी के हालवड़ औद्योगिक क्षेत्र में आज एक नमक फैक्टरी की दीवार ढहने से 12 लोगों की मौत हो गई। इस कंपनी में नमक बनाया जाता है। दीवार पुरानी व जर्जर होने से हादसा हुआ। पीएम नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है।

विज्ञापन




यह घटना सागर सॉल्ट फैक्टरी में हुई। गुजरात के श्रम व रोजगार मंत्री तथा स्थानीय विधायक ब्रजेश मेरजा ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा है कि सरकार हताहतों के परिवारों के साथ है। उन्होंने कहा कि कम से कम 12 श्रमिकों की मौत हुई है। 
विज्ञापन


30 श्रमिकों के दबे होने की आशंका
दीवार से सटाकर नमक की बोरिया जमाते वक्त यह हादसा हुआ। इसी दौरान दीवार भरभराकर गिर गई। कई मजदूरों की नमक की बोरियों के नीचे दबने से मौत हुई। 30 मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई है। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए जेसीबी और कटर का इस्तेमाल किया जा रहा है। घटनास्थल पर जिले के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है।  


पीएम राहत कोष से दो-दो लाख की सहायता
पीएम ने कहा कि यह हृदय विदारक घटना है। दुख की इस घड़ी में वह शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उधर, पीएमओ ने कहा कि मृतकों के आश्रितों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख की सहायता दी जाएगी और घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी हादसे पर दुख जताया है। 
विज्ञापन


सीएम भूपेंद्र पटेल ने की 4-4 लाख रुपये देने की घोषणा

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने सीएम राहत कोष से मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। पटेल ने मोरबी के कलेक्टर व अन्य अधिकारियों को तत्काल राहत व बचाव के निर्देश दिए हैं। 

Koo App

Gujarat: Chief Minister @BhupendraPatel reviews the situation at Halvad of Morbi District.

View attached media content

- Prasar Bharati News Services (@pbns_india) 18 May 2022

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें