फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएस: फेबियाना पियरे-लुई पहली अश्वेत महिला बनेंगी न्यूजर्सी हाईकोर्ट में न्यायाधीश

Sat, 29 Aug 2020 01:20 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ट्रेंटन
विज्ञापन
Fabiana Pierre-Louis - फोटो : twitter
विज्ञापन

अमेरिका के न्यू जर्सी राज्य की सीनेट ने पहली अश्वेत महिला को हाईकोर्ट में बतौर न्यायाधीश नामित किए जाने की बृहस्पतिवार को पुष्टि की। 39 वर्षीय फेबियाना पियरे-लुई, एक निजी वकील हैं और पूर्व संघीय अभियोजक रही हैं।

विज्ञापन


उन्हें जून में डेमोक्रेटिक गवर्नर फिल मर्फी ने न्यायाधीश वाल्टर टिंपोने की जगह लेने के लिए नामित किया था। सीनेट अध्यक्ष एवं डेमोक्रेट स्टीव स्वीनी ने बताया कि पियरे लुई न्यू जर्सी की सफल व्यक्तित्व हैं, जो देश के सबसे विविध राज्य की शीर्ष अदालत में और विविधता लाएंगी। वह हाईकोर्ट के लिए मर्फी की पहली पसंद हैं। हैती आव्रजकों की बेटी, पियरे लुई कानून की पढ़ाई करने वाली अपने परिवार की पहली सदस्य हैं।


मर्फी के साथ जून में ट्रेंटन में एक कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि कई वर्षों पहले, मेरे परिजन हैती से अमरिका आए थे, जिनके पास कपड़ों और दिल में अमेरिकी सपनों से ज्यादा कुछ नहीं था। मुझे लगता है कि उन्होंने अपने सपने से ज्यादा पा लिया है, क्योंकि मेरा जीवन निश्चित तौर पर उस व्यक्ति के पारपंरिक जीवन पथ का प्रतिनिधित्व नहीं करता जिसे एक दिन न्यू जर्सी की हाईकोर्ट के लिए नामित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें