नमस्कार! आज है रविवार, 12 जुलाई। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...
आज 12 जुलाई 2026 को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी है। आज उत्तर प्रदेश में पौधरोपण का नया रिकॉर्ड बनेगा। इसके साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुजफ्फरपुर के दौरे पर रहेंगे।
यूपी में बनेगा पौधरोपण का नया रिकॉर्ड
उत्तर प्रदेश में 12 जुलाई को एक दिन में 35 करोड़ पौधे लगाकर पौधरोपण का नया रिकॉर्ड बनाया जाएगा। पौधरोपण महाभियान-2026 को जनसहभागिता के साथ उत्सव के रूप में आयोजित किया जाएगा। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग इस अभियान का नोडल विभाग होगा और सर्वाधिक 15.50 करोड़ पौधे लगाएगा। महाभियान में ग्राम्य विकास विभाग 10 करोड़, कृषि 3.25 करोड़, उद्यान 1.50 करोड़ और पंचायती राज विभाग 1.22 करोड़ पौधरोपण करेगा। वन विभाग ने इस वर्ष अपनी करीब दो हजार नर्सरियों में 52.44 करोड़ पौधे तैयार किए हैं। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)