फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दिन: बांग्लादेश में आम चुनाव, टी20 विश्वकप में भारत-नामीबिया के बीच

Thu, 12 Feb 2026 06:10 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

नमस्कार! आज है गुरुवार 12 फरवरी। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 12 फरवरी 2026 को कृष्ण पक्ष की दशमी है। बांग्लादेश में गुरुवार को आम चुनाव होने वाले हैं। वहीं, टी20 विश्वकप में भारत और नामीबिया के बीच मुकाबला होगा। 

विज्ञापन

बांग्लादेश में आज आम चुनाव
शुरुआत बांग्लादेश से। यहां गुरुवार को आम चुनाव होने जा रहे हैं। शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद देश में यह पहला चुनाव है। शेख हसीना भारत में निर्वासित हैं, तो वहीं उनकी पार्टी आवामी लीग को चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित किया गया है। खालिदा जिया के निधन के बाद इस बार चुनाव में उनकी पार्टी की कमान उनके बेटे तारिक रहमान संभाल रहे हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार इस बार के चुनाव में कुल 12 करोड़ 77 लाख से ज्यादा मतदाता मतदान करेंगे। पहली बार वोट देने वाले मतदाता करीब 3.58 प्रतिशत हैं।(संबंधित खबर यहांं पढ़ें)

राजस्थान बोर्ड की परीक्षाएं शुरू 
राजस्थान बोर्ड के परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो रही हैं। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 12 से 28 फरवरी तक आयोजित होंगी। वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 10 मार्च तक चलेंगी। इन परीक्षाओं में प्रदेशभर से कुल 19 लाख 86 हजार 422 विद्यार्थी शामिल होंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

भारत बोधन एआई कॉन्क्लेव का आयोजन
शिक्षा मंत्रालय 12 और 13 फरवरी को 'भारत बोधन एआई कॉन्क्लेव 2026' का आयोजन करेगा। अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्यक्रम आगामी इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट से पहले आयोजित किया जा रहा है और इसका उद्देश्य शिक्षा क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़े सहयोग और रणनीति को मजबूत करना है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

तुर्कमान गेट हिंसा मामले पर सुनवाई
तुर्कमान गेट हिंसा मामले के आठ आरोपियों की जमानत पर फैसला आएगा। यह मामला पिछले महीने फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास हुई पत्थरबाजी और तोड़फोड़ की घटना से जुड़ा है। इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे।  (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

आजम-अब्दुल्ला की सजा की अपील पर सुनवाई
गुरुवार को सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम से जुड़े दो पैन कार्ड मामले पर रामपुर कोर्ट में सुनवाई होगी। मजिस्ट्रेट कोर्ट ने पिछले दिनों सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को सात साल की कैद व 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी।

किसान और ट्रेड यूनियनों का हड़ताल  
गुरुवार को किसान देशव्यापी हड़ताल करने वाले हैं।  संयुक्त किसान मोर्चा ने 12 फरवरी को सेंट्रल ट्रेड यूनियनों द्वारा बुलाई गई देशव्यापी आम हड़ताल को पूरा समर्थन देने की घोषणा की है। दरअसल किसान अमेरिका-भारत व्यापार समझौते का विरोध कर रहे हैं।(संंबंधित खबर यहां पढ़ें)
विज्ञापन

विश्व कप में आज भारत का दूसरा मुकाबला
टी20 विश्व कप 2026 में गुरुवार को तीन मैच खेले जाएंगे। पहला मैच श्रीलंका और ओमान के बीच सुबह 11 बजे से कैंडी खेला जाएगा।  दूसरा मैच दोपहर 3 बजे से नेपाल और इटली के बीच मुंबई में खेला जाएगा। दिन का तीसरा मैच भारत और नामीबिया  के बीच होगा। यह मुकाबला शाम सात बजे से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत अपना पहला मुकाबला जीत चुका है। 7 फरवरी को हुए इस मुकाबले में भारत ने अमेरिका को हराया था। वहीं, नामीबिया अपने पहले मुकाबले में नीदरलैंड से हार का समाना करना पड़ा था। (संबंधित खबर यहां पढ़ें) 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें