फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 साल के बच्चे ने पास की 12वीं की परीक्षा, बहन भी पेश कर चुकी है मिसाल

Fri, 03 Mar 2017 01:51 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
- फोटो : NDTV
विज्ञापन
प्रतिभा किसी के आगे नहीं झुकती इसका ताजा उदाहरण हैदराबाद के 11 साल के बच्चे ने दिया है। बच्चे का नाम अगस्त्य जयसवाल है और उसने 12 वीं की परiक्षा पास कर लिया है। इतनी छोटी उम्र में परीक्षा को पास कर लेना अपने आप में अद्भुत है। ये बच्चा सेंट मैरी जूनियर कॉलेज का छात्र है और इसने 9 साल की उम्र में ही 10वीं पास कर ली थी।
विज्ञापन


अब उसने जुबली हिल्स के श्री चैतन्य जूनियर खालसा स्कूल में ये परीक्षा पास की है। रोचक बात है कि अगस्त्य अपने परिवार का ऐसा पहला सदस्य नहीं है जिसने प्रतिभा का पर्चा दुनिया के सामने लहराया हो। इससे पहले उसकी बड़ी बहन नैना जयसवाल भी कुछ ऐसा ही कारनामा कर चुकी है।

नेशनल लeवल की टेनिस प्लेयर नैना ने महज 16 साल की उम्र में ही पीएचडी में दाखिला ले लिया था। इससे पहले नैना ने उस्मानिया यूनिवर्सिटी से 15 साल की उम्र में पॉलिटिकल साइंस में एमए कर ली थी। बता दें कि देश में ऐसे कई किशोर-किशोरी हैं जो ये मुकाम हासिल कर चुके हैं। लेकिन अगस्त्य और उसकी बहन एक ही परिवार के हैं और  दोनों की सफलता से लोग हैरान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें