फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दिन: प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की होगी मुलाकात, महिला एशिया कप का दूसरा सेमीफाइनल

Fri, 11 Sep 2026 06:00 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।

सार

नमस्कार! आज है शुक्रवार, 11  सितंबर इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 11 सिंतबर 2026 को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इसके साथ ही आज महिला एशिया कप का दूसरा सेमीफाइनल है। 

विज्ञापन

पुतिन और पीएम मोदी का बैठक 
शुरुआत प्रधानमंत्री से। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। बता दें कि रूस के राष्ट्रपति ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत दौरे पर रहेंगे। इस बैठक में भारत के साथ नए परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने को लेकर बातचीत का हो सकती है। पीएम मोदी-राष्ट्रपति पुतिन बातचीत के दौरान यूक्रेन युद्ध और शांति की कोशिशें भी अहम मुद्दा हो सकती हैं। रूस के अत्याधुनिक एसयू-57 लड़ाकू विमानों की बिक्री का मुद्दा दोनों देशों के बीच बातचीत के एजेंडे में शामिल है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

महिला एशिया कप का दूसरा सेमीफाइनल
महिला एशिया कप का दूसरा सेमीफाइनल शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। श्रीलंका अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहा था। वहीं, पाकिस्तान ग्रुप ए में दूसरे नंबर की टीम रही। मैच की मेजबानी दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम करेगा। 

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण
राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार को होगा। इस चरण में प्रदेश के छह नगर निगमों समेत कई नगर परिषदों और नगर पालिकाओं में मतदाता अपने प्रतिनिधि चुनेंगे। चुनाव परिणाम 14 सितंबर को घोषित किए जाएंगे। दूसरे चरण में कुल 4,774 वार्डों के लिए मतदान होगा। इसके लिए 9,758 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। कुल 87,60,884 मतदाता 18,266 प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

बैंककर्मियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंककर्मी विभिन्न मांगों को लेकर 11 सितंबर शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल की सफलता के लिए इंडियन बैंक माल रोड कार्यालय पर सुबह 11 बजे सामूहिक प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें बैंकवार संगठनों के पदाधिकारी और कर्मचारी अपने झंडे-बैनरों के साथ शामिल होंगे। 

केंद्र सरकार के कार्यालयों में छुट्टी
11 सितंबर को नई दिल्ली स्थित केंद्र सरकार के कार्यालयों में छुट्टी रहेगी। 18वें ब्रिक्स समिट के चलते डीओपीटी ने यह आदेश जारी किया है। साथ ही वाहनों की आवाजाही को लेकर दिल्ली ट्रैफिक से पहले ही एडवायजरी जारी कर दी है। ब्रिक्स लीडर्स समिट का आयोजन 12-13 सितंबर को होगा।  इस दौरान नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में कई अहम बैठकें होंगी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
विज्ञापन

राजधानी में स्कूल रहेंगे बंद 
ब्रिक्स सम्मेलन के चलते राजधानी दिल्ली के स्कूलों को बंद करने का  निर्देश जारी किए गए हैं। इसके मद्देनजर राजधानी में 11 सितंबर को सरकारी और निजी सारे स्कूल बंद रहेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें