नमस्कार! आज है शुक्रवार, 11 सितंबर इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...
आज 11 सिंतबर 2026 को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इसके साथ ही आज महिला एशिया कप का दूसरा सेमीफाइनल है।
पुतिन और पीएम मोदी का बैठक
शुरुआत प्रधानमंत्री से। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। बता दें कि रूस के राष्ट्रपति ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत दौरे पर रहेंगे। इस बैठक में भारत के साथ नए परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने को लेकर बातचीत का हो सकती है। पीएम मोदी-राष्ट्रपति पुतिन बातचीत के दौरान यूक्रेन युद्ध और शांति की कोशिशें भी अहम मुद्दा हो सकती हैं। रूस के अत्याधुनिक एसयू-57 लड़ाकू विमानों की बिक्री का मुद्दा दोनों देशों के बीच बातचीत के एजेंडे में शामिल है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण
राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार को होगा। इस चरण में प्रदेश के छह नगर निगमों समेत कई नगर परिषदों और नगर पालिकाओं में मतदाता अपने प्रतिनिधि चुनेंगे। चुनाव परिणाम 14 सितंबर को घोषित किए जाएंगे। दूसरे चरण में कुल 4,774 वार्डों के लिए मतदान होगा। इसके लिए 9,758 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। कुल 87,60,884 मतदाता 18,266 प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
बैंककर्मियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंककर्मी विभिन्न मांगों को लेकर 11 सितंबर शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल की सफलता के लिए इंडियन बैंक माल रोड कार्यालय पर सुबह 11 बजे सामूहिक प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें बैंकवार संगठनों के पदाधिकारी और कर्मचारी अपने झंडे-बैनरों के साथ शामिल होंगे।
राजधानी में स्कूल रहेंगे बंद
ब्रिक्स सम्मेलन के चलते राजधानी दिल्ली के स्कूलों को बंद करने का निर्देश जारी किए गए हैं। इसके मद्देनजर राजधानी में 11 सितंबर को सरकारी और निजी सारे स्कूल बंद रहेंगे।