फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा में बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत, 8 बुरी तरह झुलसे

Mon, 31 Jul 2017 04:32 AM IST
एजेंसी, भुवनेश्वर
विज्ञापन
odisa
विज्ञापन
ओडिशा के भद्रक, बालासोर और केंद्रपाड़ा जिले में रविवार को बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग झुलसकर घायल हो गए। आधिकारियों के अनुसार भद्रक में पांच लोगों की जबकि, बालासोर और केंद्रपाड़ा में तीन-तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


बालासोर में घायल पांच लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि भद्रक में घायल तीन लोगों को वहां के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।  जिला आपातकालीन अधिकारी (डीईओ) राजेंद्र पांडा ने बताया कि भद्रक के चंदबाली ब्लॉक में धान के खेत में काम कर रहे तीन लोगों पर बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई।

दो अन्य लोगों की मौत ओराली गांव में हो गई। बिजली गिरने की वजह से झुलसे तीन लोगों को बासुदेवपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बालेश्वर जिले में बिजली गिरने से धान के खेत में काम कर रहे दो लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि पेड़ के नीचे खड़े एक व्यक्ति की भी मौत बिजली गिरने से हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें