फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ पर रेल मंत्री की सफाई, '15 फरवरी को औसत से 11% अधिक बिके प्लेटफॉर्म टिकट'

Wed, 26 Mar 2025 09:47 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फरवरी महीने में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ के मामले में लोकसभा में टीएमसी की तरफ से किए गए सवाल का रेल मंत्री ने जवाब दिया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि उस दिन औसत से 11 फीसदी ज्यादा प्लेटफॉर्म टिकट बिके थे।
विज्ञापन
अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि 15 फरवरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 11 हजार 099 प्लेटफॉर्म टिकट बिके थे और यह प्रतिदिन औसत बिक्री से केवल 11 प्रतिशत अधिक है। बता दें कि, 15 फरवरी को ही रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मची थी और हादसे में 18 यात्रियों की मौत हो गई थी। लोकसभा में एक लिखित उत्तर में, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मौजूदा प्लेटफॉर्म की क्षमता इस भार को वहन करने के लिए काफी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Indian Navy: भारत ने किया स्वदेशी मिसाइल का सफल परीक्षण, नौसेना को रक्षा क्षेत्र में मिलेगी नई ताकत

टीएमसी सांसद ने लोकसभा में उठाया था मुद्दा
लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद अधिकारी दीपक ने पिछले छह महीनों के साथ-साथ 15 फरवरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री का ब्योरा मांगते हुए यह मुद्दा उठाया।
विज्ञापन


'टिकटों का जारी होना प्लेटफॉर्म की क्षमता के अनुसार सीमित होता'
इस पर रेल मंत्री ने कहा, 'व्यक्तियों को प्लेटफॉर्म टिकट जारी करने का उद्देश्य मुख्य रूप से बुजुर्ग, रोगी, महिला यात्रियों आदि के टिकट धारकों को प्लेटफॉर्म क्षेत्र के अंदर ले जाना है।' उन्होंने कहा, 'प्लेटफॉर्म टिकट जारी होने के समय से केवल दो घंटे के लिए वैध होता है और इन टिकटों का जारी होना प्लेटफॉर्म की क्षमता के अनुसार सीमित होता है।'
विज्ञापन


'छह महीने में प्लेटफॉर्म टिकटों की औसत संख्या 9,958'
अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सितंबर 2024 से फरवरी 2025 के दौरान नई दिल्ली स्टेशन से प्रतिदिन बिकने वाले प्लेटफॉर्म टिकटों की औसत संख्या 9,958 थी। उन्होंने कहा, 'इसके अलावा, 15.02.2025 को 11 हजार 099 प्लेटफॉर्म टिकट बेचे गए, जो प्रतिदिन की औसत बिक्री से केवल 11 फीसदी अधिक था।'

यह भी पढ़ें - India-China Relations: पिछले साल अक्तूबर से भारत-चीन रिश्तों में हुआ सुधार, द्विपक्षीय संबंधों पर बोले जयशंकर


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें