फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दिन: पीएम मोदी की तीन देशों की यात्रा का आखिरी दिन, भारतीय नौसेना में शामिल होगा INS महेंद्रगिरी

Sat, 11 Jul 2026 06:03 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।

सार

नमस्कार! आज है शनिवार, 11 जुलाई। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 11 जुलाई 2026 को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी है। प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों के दौरे के आखिरी चरण में न्यूजीलैंड में हैं। इसके साथ ही INS महेंद्रगिरी आज भारतीय नौसेना में शामिल होगा।

विज्ञापन

उपराष्ट्रपति का बिहार दौरा 

शुरुआत उपराष्ट्रपति से। उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन शनिवार को बिहार के गया का दौरा करेंगे। उपराष्ट्रपति इस यात्रा के दौरान बिहार के गया स्थित बिहार लोक प्रशासन और ग्रामीण विकास संस्थान (बीआईपीएआरडी) में बिहार विधानसभा के सदस्यों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री मोदी का न्यूजीलैंड दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों के दौरे पर हैं। इंडोनिशिया और ऑस्ट्रेलिया का दौरा पूरा करके पीएम न्यूजीलैंड पहुंचे हैं। आज उनके इस दौरे का आखिरी दिन हैं। इस दौरान दोनों देश व्यापार, निवेश, रक्षा, शिक्षा और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। हाल के वर्षों में दोनों देशों के आर्थिक संबंध मजबूत हुए हैं, मुक्त व्यापार समझौता हुआ है और लोगों के बीच संपर्क भी बढ़ा है। पीएम मोदी के ऑकलैंड पहुंचने से एक दिन पहले न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने कहा कि भारत को होने वाले न्यूजीलैंड के 57% निर्यात पहले ही दिन से शुल्क मुक्त हो जाएंगे। उन्होंने इस व्यापार समझौते का स्वागत करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भारत के साथ हुए इस व्यापार समझौते से न्यूजीलैंड के कारोबार को बड़ी बढ़त मिलेगी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

भारतीय नौसेना में शामिल होगा INS महेंद्रगिरी

भारतीय नौसेना के नवीनतम स्टील्थ फ्रिगेट INS महेंद्रगिरी को शनिवार को विशाखापट्टनम में कमीशन किया जाएगा। इस अहम मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। यह कदम प्रोजेक्ट 17A और आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत देश की अपनी रक्षा तकनीक को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।

मुख्यमंत्री योगी का गोरखपुर दौरा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरखपुर के भटहट-बांसस्थान फोरलेन समेत करीब 697 करोड़ रुपये की चार सड़क परियोजनाओं की सौगात देंगे। वामंत माता मंदिर के समीप आयोजित होने वाले समारोह के दौरान मुख्यमंत्री 54 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली सात विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इन सड़क परियोजनाओं से आवागमन बेहतर होगा और विकास को भी नई गति मिलेगी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
विज्ञापन

लोक संवर्धन पर्व का शुभारंभ करेंगे केंद्रीय मंत्री

भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा उत्तराखंड सरकार के सहयोग से 11 से 15 जुलाई तक देहरादून के परेड ग्राउंड में लोक संवर्धन पर्व के छठे संस्करण का आयोजन किया जाएगा। पांच दिवसीय इस महोत्सव का उद्घाटन शनिवार को केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू करेंगे। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास और अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय व उत्तराखंड सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। यह महोत्सव 15 जुलाई तक आम जनता के लिए निशुल्क खुला रहेगा। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें