फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलबर्ग सोसायटी नरसंहार: 11 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा

Fri, 17 Jun 2016 12:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अदालत ने सुनाया फैसला
विज्ञापन
गुजरात के गुलबर्ग सोसायटी नरसंहार मामले में एसआईटी अदालत ने 11 दोषियों को मौत तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा 12 अन्य लोगों को सात साल के कारावास की सजा सुनाई गई है। लोक अभियोजक आरडी कोडेकर ने बताया कि फैसले के दौरान न्यायालय ने कहा कि 2002 की यह घटना सभ्य समाज के लिए एक काला दिन था।
विज्ञापन



गुलबर्ग मामले में करीब 15 साल बाद आए इस फैसले का कई लोगों ने स्वागत किया है लेकिन अन्य आरोपियों के कम सजा मिलने पर अपनी निराशा भी जताई है। समाजसेवी तीस्ता सीतलवाड़ ने कहा कि वह अदालत के इस फैसले से नाखुश हैं और जिन लोगों को कम सजा सुनाई गई है उसके खिलाफ वह अगली अदालत में अपील करेंगी। वहीं इस हमले में मारे गए एहसान जाफरी की पत्नी जाकिया जाफरी का कहना है कि सभी आरोपियों के आजीवन कारावास मिलनी चाहिए। They brutally killd Ehsan Jafri, this is quantum of sentence?They should have all got life imprisonment: Zakia Jafri pic.twitter.com/QrvcBRnAEy — ANI (@ANI_news) June 17, 2016
विज्ञापन

वहीं दोषियों के परिवार ने अदालत के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की बात कही है। वह एसआईटी कोर्ट के इस फैसले से नाखुश हैं। उनका कहना है कि उनके परिवार के सदस्य को गलत तरीके से इस मामले फंसाया गया है। Relatives of convicts in Gulberg Case: We will appeal in higher courts. Our relatives are innocent. pic.twitter.com/YArOTprUxi — ANI (@ANI_news) June 17, 2016
विज्ञापन

क्या हुआ था गुलबर्ग सोसायटी में?

जाकिया जाफरी फैसले के खिलाफ करेंगी अपील - फोटो : ANI
गौरतलब है कि 2002 के गुजरात दंगों के दौरान अहमदाबाद स्थित गुलबर्ग सोसायटी पर करीब 400 लोगों की हिंसक भीड़ ने हमला बोला था। इसमें पूर्व सांसद एहसान जाफरी सहित 69 लोगों की हत्या कर दी गई थी। मामले में बीते दो जून को विशेष अदालत के न्यायाधीश पीबी देसाई ने 66 आरोपियों में से 24 को दोषी करार दिया था। 

अदालत ने 11 को हत्या का दोषी माना जबकि विश्व हिंदू परिषद के नेता अतुल वैद्य सहित 13 अन्य लोगों को हत्या से छोटे अपराध के लिए दोषी माना था। 14 साल बाद आए अदालत के फैसले में छह की मौत ट्रायल के दौरान ही हो गई थी।

भाजपा पार्षद बिपिन पटेल सहित 36 लोगों को इस मामले में बरी कर दिया गया था। बरी किए गए अन्य आरोपियों में गुलबर्ग सोसाइटी क्षेत्र के तत्कालीन पुलिस इंस्पेक्टर केजी इरडा और पूर्व कांग्रेस पार्षद मेघसिंह चौधरी भी थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें