फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद: 10वीं की स्टूडेंट सौम्या दुबे बनी 1 दिन की थानेदार

Sun, 20 Aug 2017 08:20 PM IST
amarujala.com- presented by: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
saumya dubey - फोटो : toi
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद  पुलिस की एक अनोखी पहल सामने आयी है। पुलिस ने 10वीं की स्टूडेंट सौम्या दुबे को 1 दिन के लिए थानेदार (एसएचओ) के रूप में कार्यभार सौंपा। दरअसल, यह कम्युनिटी पुलिसिंग और मित्र पुलिस को मजबूत करने की पहल की रणनीति का हिस्सा था जिसके तहत स्टूडेंट सौम्या दुबे को एक दिन का थानेदार बनाया गया।
विज्ञापन

  Uttar Pradesh: Allahabad's Soumya Dubey wins essay competition on 'A society without police', takes charge as SHO for a day. pic.twitter.com/dwQQBRutJu — ANI UP (@ANINewsUP) August 20, 2017
सौम्या दुबे शहर के टैगोर पब्लिक स्कूल की स्टूडेंट है। बीते 5 अगस्त को इलाहाबाद पुलिस की ओर से इंटर स्कूल निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें स्टूडेंट सौम्या दुबे विजेता रही थी। इसी वजह से इलाहाबाद पुलिस ने सौम्या को 1 दिन के लिए थानेदार का चॉर्ज सौंपा गया था।
विज्ञापन


1 दिन के एसएचओ के रूप में कार्यभार संभालकर स्टूडेंट सौम्या दुबे ने थाने के पुलिस कर्मियों की समस्याएं और कार्य पद्धति को जाना। इसके अलावा सौम्या ने सिविल लाइन पहुंचकर लोगों से यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया और खुद ऐसा करने का भी संकल्प लिया। इसके साथ ही सौम्या ने अपने विचार रखते हुए कहा कि वह भविष्य में आईएएस ऑफिसर बनना चाहती है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें