फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: 10वीं के छात्र ने 23 वर्षीय छात्रा का पीछा कर की दुष्कर्म की कोशिश

Thu, 28 Oct 2021 03:32 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, मल्लपुरम।

सार

आरोपी 10वीं का छात्र है और जिला स्तर पर जूडो चैंपियन भी है। यह घटना सोमवार दोपहर करीब 12:45 बजे हुई। उस समय लड़की अपने घर से कोंडोट्टी में एक कंप्यूटर सेंटर जा रही थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के कोंडोट्टी में एक 15 साल के लड़के ने एक 23 वर्षीय कंप्यूटर की छात्रा का पीछा किया। फिर एक सुनसान जगह पाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। जब लड़की ने बचने की कोशिश की तो उसके चेहरे पर पत्थर से कई वार किए।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आरोपी 10वीं का छात्र है और जिला स्तर पर जूडो चैंपियन भी है। यह घटना सोमवार दोपहर करीब 12:45 बजे हुई। उस समय लड़की अपने घर से कोंडोट्टी में एक कंप्यूटर सेंटर जा रही थी।

इसी दौरान लड़के ने उसका पीछा किया और मौका पाते ही उसे जमीन पर घसीटते हुए एक खेत में ले गया। जहां इसने लड़की के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। लड़की पर हावी होने के लिए उसने उसके हाथ बांध दिए और पत्थर से उसके चेहरे पर कई वार किए। आरोपी ने लड़की के कपड़े भी फाड़ दिए। लेकिन वह उसके चंगुल से भागने में कामयाब रही और पास के घर में जाकर छिप गई।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि लड़की का चेहरा पूरा तरह से सूज गया था। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता के बयान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे मंगलवार को हिरासत में ले लिया। वहीं, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें