12 नवंबर को पीएम आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 10,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और आधारशिला रखेंगे। वह छह लेन के ग्रीनफील्ड रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कोरिडोर के आंध्र प्रदेश सेक्शन की आधारशिला रखेंगे। इसका निर्माण 3,750 करोड़ रुपये की लागत से होगा।
तेलंगाना : रामागुंडम में उर्वरक संयंत्र करेंगे राष्ट्र के नाम
तेलंगाना के रामागुंडम में पीएम 9,500 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। वह रामागुंडम में उर्वरक संयंत्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस परियोजना की आधारशिला 2016 को मोदी ने ही रखी थी। संयंत्र 12.7 एलएमटी प्रति वर्ष स्वदेशी नीम कोटेड यूरिया उत्पादन उपलब्ध कराएगा।
तमिलनाडु : छात्रों के बीच होंगे पीएम
पीएम मोदी तमिलनाडु के गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान के 36 वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे। दीक्षांत समारोह में 2018-19 व 2019-20 बैच के 2300 से अधिक छात्रों को डिग्री मिलेगी।