फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांद्रा वर्ली सी लिंक हादसा: आरोपी ड्राइवर इरफान गिरफ्तार, 5 लोगों की मौत, बोला- लगा रहा था फोन का चार्जर

Thu, 06 Oct 2022 10:46 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Bandra-Worli Sea Link Accident: पांच अक्तूबर को मुंबई के बांद्रा वर्ली सी लिंक पर चार कार और एंबुलेंस की एक साथ टक्कर हो गई। कार के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
एंबुलेंस और चार कार की टक्कर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mumbai Road Accident: मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर कई वाहनों को टक्कर मारने वाले स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) के ड्राइवर इरफान अब्दुल रहीम बिलकिया को गिरफ्तार कर स्थानीय अदालत ने एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी। इरफान ने पुलिस को बताया कि वह दुर्घटना से ठीक पहले मोबाइल फोन का चार्जर लगा रहा था तभी हादसा हो गया। इरफान को दुर्घटना के कुछ घंटे बाद बुधवार को दक्षिण मुंबई के मोहम्मद अली रोड स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


40 वर्षीय पर इरफान आईपीसी की धारा 304 ए,  338, और 337 का मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बिलकिया को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे शुक्रवार तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। इरफान ने 5 अक्तूबर को बांद्रा वर्ली सी लिंक पर तीन अन्य कारों और एक एम्बुलेंस को टक्कर मार दी थी। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और कम से कम आठ घायल हो गए।  

कैसे हुई दुर्घटना
जानकारी के मुताबिक बांद्रा वर्ली सी लिंक पर एक गाड़ी पहले से दुर्घटनाग्रस्त हुई थी जिसके घायलों को लेने के लिए एंबुलेंस को बुलाया गया था।  साथ ही कुछ वाहन भी सड़क किनारे खड़े हुए थे। इसके बाद वहां एक तेज गति से आ रही SUV ने एंबुलेंस और वहां खड़े वाहनों को टक्कर मार दी जिससे पांच लोगों की मौत हो गई। इसके बाद वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद वहां राहत बचाव की टीम पहुंची। फिर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने जताया दुख 
मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर हुए हादसे पर पीएम मोदी ने भी दुख जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि  लोगों की मौत से आहत हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। मैं आशा करता हूं कि जो लोग घायल हुए हैं वे शीघ्र स्वस्थ हों।

विज्ञापन

हादसे में तीन की हालत गंभीर
इस हादसे में तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को ICU में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर सभी को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा पुलिस अब इस घटना की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें