फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे चरण में 10 हवाई अड्डों का होगा निजीकरण

Fri, 05 Feb 2021 03:05 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
विज्ञापन
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली - फोटो : NewDelhiAirPort
विज्ञापन

सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि हवाई अड्डों के निजीकरण के तीसरे चरण में अधिकतम 10 हवाई अड्डों का निजीकरण किया जाएगा। नागरिक उड्डयन सचिव प्रदीप सिंह खरोला ने मीडिया कर्मियों को बताया कि तीसरे चरण में छह से दस हवाई अड्डों का निजीकरण किया जाएगा।

विज्ञापन


हवाई अड्डा प्राधिकरण घाटे में चल रहे हवाई अड्डों के साथ एक लाभकारी हवाई अड्डे को भी बेचने की संभावना का परीक्षण कर रहा है। उन्होंने कहा कि इन हवाई अड्डों को निजी क्षेत्र को सौंपा जाएगा।

इससे पहले दूसरे चरण में सरकार ने 12 हवाई अड्डों के निजीकरण की मंजूरी दी थी। सरकार ने आने वाले दिनों में देश के 20 से 25 हवाई अड्डों के निजीकरण के संकेत दिए। उल्लेखनीय है कि वित्त वर्ष 2021-22 का बजट पेश करते हुए वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि अगले लॉट में दूसरे और तीसरे स्तर के शहरों के हवाई अड्डों का निजीकरण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें