फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन जुआ बने खेलों पर तमिलनाडु में रोक, दो साल कैद और 10 हजार जुर्माने का प्रावधान

Fri, 05 Feb 2021 02:49 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, चेन्नई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

साइबर जगत में तेजी से बढ़ रहे ऑनलाइन जुए को रोकने के लिए तमिलनाडु विधानसभा में बृहस्पतिवार को एक विधेयक रखा गया। इसमें रमी, पोकर आदि जैसे ऑनलाइन जुए वाले खेलों को प्रतिबंधित किया जा रहा है। इनमें शामिल पाए लोगों पर दो साल की कैद और 10 हजार जुर्माने का प्रावधान किया जा रहा है।

विज्ञापन


विधेयक के अनुसार किसी भी व्यक्ति को इन ऑनलाइन खेलों पर शर्त लगाने की अनुमति नहीं होगी। यह खेल कंप्यूटर, मोबाइल फोन, व अन्य डिवाइज पर खेले जाते हैं। किसी व्यक्ति, समूह, कंपनी, फर्म आदि को इस प्रकार के खेलों का आयोजन करने की भी अनुमति नहीं दी जाएगी। विधेयक में उन ऑनलाइन खेलों को जुआ माना गया है, जिन्हें अब तक ‘गेम ऑफ स्किल’ बताकर रुपयों की शर्त लगाई जा रही है।

लॉटरी शामिल नहीं
खास बात है कि इस विधेयक में लॉटरी को शामिल नहीं किया गया है। केवल ऑनलाइन खेल शामिल हैं। विधेयक के पूर्व आए अध्यायदेश में कहा गया था कि यह खेल तेजी से बढ़े हैं और लोगों में इनकी लत लग रही है।
विज्ञापन


इनकी चपेट में आकर निर्दोष लोग ठगे जा रहे हैं। विधेयक के लिए तमिलनाडु गेमिंग अधिनियम 1930, चेन्नई सिटी पुलिस अधिनियम 1888 और तमिलनाडु जिला पुलिस अधिनियम 1859 में संशोधन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें