फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid-19: भारत में लगातार पांचवें दिन कोरोना के 10 हजार से ज्यादा केस, एक्टिव केसों की संख्या 67 हजार के पार

Sun, 23 Apr 2023 11:35 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Coronavirus Update Today : स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह 8 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार, 24 घंटे में 29 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद कोरोना से मारने वालों का कुल आंकड़ा 5,31,329 हो गया है। मृत लोगों में सबसे ज्यादा केरला से है, जहां 7 लोगों ने पिछले 24 घंटे में दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
कोरोना - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना एक बार फिर देश में धीरे-धीरे अपने पैर पसार रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में देश में 10,112 कोविड के नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। 24 घंटे में आए नए मरीजों के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 67,806 हो गई है।

विज्ञापन


इतने लोगों की हुई मौत
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह 8 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार, 24 घंटे में 29 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा 5,31,329 हो गया है। मृत लोगों में सबसे ज्यादा केरला से है, जहां 7 लोगों ने पिछले 24 घंटे में दम तोड़ दिया। 

मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत दर 98.66 है। एक्टिव केसों की संख्या 67,806 है, जो कुल संक्रमण का 0.15 प्रतिशत है। भारत में अब तक 4,42,92,854 मरीज कोरोना से रिकवर हुए हैं। इसके अलावा मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गई है। मंत्रालय के अनुसार, भारत में अब तक 220.66 करोड़ वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं।
विज्ञापन


चार दिनों बाद आज मिली राहत
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले चार दिनों से मामले लगातार 10 हजार के पार ही है। मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, भारत में रविवार को एक्टिव मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे थोड़ी राहत जरूर मिलती है। पिछले चार दिनों की रिपोर्ट के अनुसार, सबसे कम पॉजिटिव मरीज रविवार को सामने आए हैं। रविवार को 10,112 लोग पॉजिटिव आए हैं। जबकि, 22 अप्रैल शनिवार को एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 12,193 था। 21 अप्रैल शुक्रवार को भी थोड़ी आंकड़े देखकर राहत जरूर मिली थी। चूंकि, शुक्रवार को एक्टिव मरीजों की संख्या 11,692 थी। वहीं पिछले 4 दिनों में सबसे ज्यादा आंकड़ा 20 अप्रैल को आए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 12,591 लोग गुरुवार को पॉजिटिव आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें