9 हजार करोड़ का कर्ज लेकर देश से बाहर चले जाने वाले शराब करोबारी विजय माल्या को पकड़ने में नाकाम प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को माल्या ने अब एक और झटका दिया है। सूत्रों के मुताबिक शनिवार को शराब करोबारी विजय माल्या ने ईडी के द्वारा जब्त की जाने वाली 1,411 करोड़ की दो संपत्तियों को बेच दिया है।
माल्या द्वारा बेची गयी दोनो संपत्तियां ईडी के द्वारा जब्त की जाने वाली थी। अब ईडी जांच कर रही है कि माल्या ने ये संपत्ति किसे बेची और बेची गयी संपत्तियों के पैसे को वह किस माध्यम से प्राप्त करेगा। क्या इस बिक्री के लिए माल्या ने कोई विदेशी कंपनी को प्रेषित किया हुआ था या नहीं। ईडी की एजेंसी ने अपनी शुरुआती जांच में बिक्री का विवरण प्राप्त कर लिया है। और वह इस महीने के अंत में अपनी रिपोर्ट निर्णायक प्राधिकरण को सौप देगें।
माल्या के द्वारा चुपचाप संपत्ति बेचे जाने की खबर के बाद ईडी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और कोर्ट से कहा की वह करोबारी विजय माल्या को भगोड़ा अपराधी धोषित कर जल्द से जल्द भारत में उसकी सभी संपत्तियों को धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत जब्त करने की कार्रवाई करें और उसके खिलाफ तेजी से मुकदमा चलाया जाए।
सूत्रों के मुताबिक माल्या ने कहा कि बेची गई संपत्तियों में से एक यूनाइटेड ब्रेवरीज होल्डिंग्स लिमिटेड, जो एक सार्वजनिक कंपनी है। इसका ईडी से कोई लेना देना नही है और ना ही वह ईडी के जांच का विषय था। जो संपत्तियां बेची गई है ईडी के जांच के दायरे से बाहर है।