फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दिन: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन झारखंड के दौरे पर, कॉकरोच जनता पार्टी दिल्ली में करेगी प्रदर्शन

Sat, 06 Jun 2026 07:02 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।

सार

नमस्कार! आज है शनिवार, 6 जून। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 6 जून 2026 को जेष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी है। आज से भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन झारखंड के दौरे पर रहेंगे। वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी नई दिल्ली में प्रदर्शन करेगी।  

 

विज्ञापन

नेपाल के विदेश मंत्री से मिलेंगे एस जयशंकर
नेपाल के विदेश मंत्री शिसिर खनाल भारत के दौरे पर हैं। इस दौरान वह शनिवार को भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में विकास सहयोग से लेकर जन-संबंध, व्यापार और निवेश तक शामिल हैं। 

भाजपा अध्यक्ष का झारखंड दौरा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज से दो दिन के झारखंड दौरे पर रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का यह पहला झारखंड दौरा है।  इस दौरान वह रांची में पार्टी नेताओ कार्यकर्ताओं के अलावा सभी सांसदों और विधायकों संग बैठक करेंगे। 

मुख्यमंत्री योगी का गोंडा दौरा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ गोंडा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान सुबह कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। 

कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन 
कॉकरोच जनता पार्टी शनिवार को जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने वाली है। इस प्रदर्शन में कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत भी शामिल होंगे। ये प्रदर्शन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहा है।  
विज्ञापन

खेल मंत्रालय का कार्यक्रम

युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के अधीन ' मेरा युवा भारत (एमवाई भारत)' शनिवार को दोपहर 12:00 बजे नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में 'युवा विकसित भारत- एमवाई भारत युवा सम्मेलन' का आयोजन करेगा। इस सम्मेलन में देश भर से 6,000 से अधिक युवा प्रतिभागी शमिल होंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शामिल होंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें