फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दिन: बंगाल में पहले चरण की 152 सीटों के लिए नामांकन का आखिरी दिन, राहुल की आवाज के नमूने की जांच पर बहस

Mon, 06 Apr 2026 06:01 AM IST
Sandhya Kumari फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

नमस्कार! आज है सोमवार, 6 अप्रैल । इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
आज की खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 6 अप्रैल 2026 को वैशाख मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र नरेंद्र मोदी असम में जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पहले चरण की 152 सीटों के लिए नामांकन की आज आखिरी तारीख है। आज भाजपा का स्थपना दिवस भी है। वहीं, राहुल गांधी से जुड़े एक मामले में सुल्तानपुर कोर्ट में सुनवाई होगी। 

विज्ञापन

असम में पीएम मोदी की जनसभा

असम में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार करने पहुंचेंगे। राज्य में मंगलवार को चुनाव प्रचार समाप्त हो रहा है। मतदान 9 अप्रैल को होना है। चुनाव प्रचार के दौरान  पीएम मोदी मोरान और होजाई में जनसभा को संबोधित कर सकते हैं।  

 पश्चिम बंगाल में नामांकन की आखिरी तारीख

आज पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है। पहले चरण में कुल 152 विधानसभा क्षेत्रों में 23 अप्रैल को मतदान होगा। पश्चिम बंगाल में कुल दो चरणों में चुनाव होगा है। दूसरे चरण में राज्य की 142 सीटों पर 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। नतीजे 4 मई को आएंगे। 

भोजशाला मामले में आज से रोज सुनवाई

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में धार भोजशाला मामले में 6 अप्रैल से दोपहर ढाई बजे से नियमित सुनवाई करेगी। कोर्ट ने कहा है कि बहस में पहले याचिकाकर्ताओं के तर्कों को सुना जाएगा। इसके बाद आपत्तिकर्ताओं को अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। भोजशाला मामले में पांच याचिकाएं लगी हैं। गुरुवार को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के आदेश की प्रति भी रखी गई। कोर्ट ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन किया जाएगा।  (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

राहुल गांधी की आवाज के नमूने की जांच पर बहस

गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित विवादित टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में शनिवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। परिवादी भाजपा नेता विजय मिश्र ने सांसद राहुल गांधी की आवाज की रिकॉर्डिंग और उनके आवाज के नमूने की जांच विधि विज्ञान प्रयोगशाला से कराने के लिए एक अर्जी दायर की थी। इस अर्जी पर राहुल गांधी के अधिवक्ता ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। आज इस मामले पर बहस होगी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

गृह मंत्री पुदुचेरी में चुनाव प्रचार करेंगे

गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह आज पुदुचेरी में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। पुदुचेरी में भाजपा और एनआर कांग्रेस गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रहे हैं।  पुदुचेरी में 9 अप्रैल को चुनाव होने हैं। 

आईपीएल में केकेआर और पंजाब का मुकाबला

आईपीएम का 12वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम साढ़े सात बजे कोलकाता के इडेन गार्डन में खेला जाएगा। कोलकाता अपने पहले दोनों मुकाबले हार चुकी है। वहीं, पंजाब को शुरुआती दोनों मैचों में जीत मिली है।  



 
विज्ञापन

भाजपा का स्थापना दिवस

भारतीय जनता पार्टी आज अपना 47वां स्थापना दिवस मना रही है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें