21,800 करोड़ रुपये की पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
शुरुआत प्रधानमंत्री से। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 21,800 करोड़ रुपये की पुणे मेट्रो से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी 8,300 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित पुणे मेट्रो लाइन 3 का उद्घाटन करेंगे, जिसे पिंक लाइन के रूप में भी जाना जाता है। यह परियोजना तकनीकी नवाचार और आधुनिक परिवहन समाधानों के माध्यम से पुणे के शहरी आवागमन के इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
रक्षा मंत्री का जैसलमेर दौरा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जैसलमेर के दौरे पर हैं। इस दौरान वे मंगलवार को संसदीय रक्षा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
राहुल गांधी से संबंधित मामले में सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ एक याचिका पर सुनवाई होगी। राहुल पर आरोप है कि उन्होंने एक पत्रकार को धक्का दिया है। दरअसल, 12 अक्तूबर को इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ सुप्रीम कोर्ट परिसर में एक मार्च के लिए पहुंचे। यह घटना तभी की है। याचिका में राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करनेऔर मुआवजे की मांग की गई है।
मंत्री राजीव रंजन सिंह का गंगटोक दौरा
केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह (उर्फ ललन सिंह) सिक्किम के गंगटोक और मंगन जिलों के दौरे पर हैं। आज उनके इस दौरे का आखिरी दिन है। इस दौरान वे डेयरी विकास पहलों की समीक्षा करेंगे और राष्ट्रीय डेयरी विकास कार्यक्रम (एनपीडीडी) के तहत सिक्किम मिल्क यूनियन के लिए एक सूक्ष्मजीवविज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन करेंगे।
चक्रवात मुरासु
बंगाल की खाड़ी में बना गंभीर चक्रवाती तूफान मुरासु आंध्र प्रदेश के तट से 2 नवंबर की आधी रात से 3 नवंबर सुबह के बीच टकरा सकता है। इस तूफान से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा और तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु के तटीय इलाकों के लिए चक्रवात की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश के पांच जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, क्योंकि यहां अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक
हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को सुबह 11 बजे होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में प्रदेश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक में सरकार की नीतियों, प्रशासनिक फैसलों और जनहित से जुड़े प्रस्तावों पर विचार किया जा सकता है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)