फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलर और पप्पू के बीच हुई बातचीत को पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी, पढ़िए मजेदार जोक्स

Fri, 26 Jun 2020 11:02 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Jokes - फोटो : Pexels.com
विज्ञापन
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 
विज्ञापन


------------------------------------------
पिताजी - बेटा, जरा मेरे जूते लाना। 

बेटा - पिताजी, जूता एक लाना है या दोनों? 

पिताजी - पहले तो दोनों की जरूरत थी,
अब तो तू एक ही लेकर आ...!!!

पत्नी - तुम्हें जरा भी तमीज नहीं है।
मैं घंटों से बोले जा रही हूं और 
तुम हो कि उबासी ले रहे हो। 

पति - मैं उबासी नहीं ले रहा,
बोलने की कोशिश कर रहा हूं, 
लेकिन तुम हो कि बोलने ही नहीं दे रही...!!!
विज्ञापन

Jokes - फोटो : Pexels.com
पप्पू - पैंट की सिलाई कितनी है ?

टेलर - 150 रुपये

पप्पू - और निक्कर की ?

टेलर - 80 रुपये

पप्पू - ठीक है, एक निक्कर ही सिल दो लेकिन लंबाई पैरों तक रखना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें