फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने बाथरूम से पत्नी को आवाज लगाई, सुनो जरा... पढ़िए मजेदार जोक्स

Thu, 27 Dec 2018 06:11 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Jokes - फोटो : YouTube
विज्ञापन

जिंदगी की रेस में भागते-भागते लगभग हर इंसान तनाव में आ जाता है। इसका परिणाम ये होता है कि उसे तरह-तरह की बीमारियां पकड़ने लगती हैं। तनाव से दूर रहने का बस एक ही उपाय है कि आप हमेशा खुश रहें, मुस्कुराते रहें। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप सारे तनाव भूलकर हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। पढ़िए मजेदार चुटकुले...

विज्ञापन


पत्नी: कहां पर हो…???
पति: एक्सीडेंट हो गया है, अस्पताल जा रहा हूं। 
पत्नी: ध्यान देना... टिफिन टेढ़ा ना हो जाये, वरना दाल गिर जायेगी। 
-------
सुबह सुबह बीवी ने कहा - उठो जी, मेरे लिए नाश्ता बना दो..
पति उठा और बाहर जाने लगा
पत्नी - अरे कहां चल दिए ?
पति - अपने वकील के पास, मुझे तुमसे तलाक लेना है
पति वकील के घर गया और वहां से उलटे पैर लौट आया और चुपचाप नाश्ता बनाने लगा...
क्यों?????
क्योंकि वकील बर्तन मांज रहा था...
---------
पत्नी (गुस्से में ): मैं घर छोड़ कर जा रही हूं…
पति (गुस्से में ): हां 'जान' छोड़ो अब 
पत्नी : बस आपकी यही 'जान' कहने की आदत ना हमेशा मुझे रोक लेती है...

आपकी पत्नी बस दो-तीन दिन की मेहमान है, आई एम सॉरी...

joke
पत्नी : तुम कोई भी काम ढंग से नहीं करते हो ?
पति : अब क्या हुआ ? क्या कर दिया ऐसा मैंने ? 
पत्नी : तुमने जो कल सिलिंडर लगाया था...
पति : हां लगाया था...
पत्नी : पता नहीं कैसे लगाया कल से दो बार दूध उबला दोनों बार ही दूध फट गया। 
--------
डॉक्टर : आपकी पत्नी बस दो-तीन दिन की मेहमान है, आई एम सॉरी
पति : इसमें सॉरी की क्या बात है डॉक्टर साहिब ये 2-3 दिन भी जैसे तैसे कट ही जायेंगे। 
---------
मुझे किसी ने सलाह दी की बीवी से बहस में नहीं जीता जा सकता इसलिए बस मुस्कुरा दिया करो 
मैंने भी कोशिश की...
बीवी : बहुत हंसी आ रही है आजकल तुम्हें? लगता है तुम्हारा भूत उतारना ही पड़ेगा...
विज्ञापन

तेरे बाप की जले पर नमक छिड़कने की आदत गई नहीं...

जोक
पति ने नहाने के बाद बाथरूम से आवाज़ लगाई.... सुनो जरा तौलिया देना मेरा 
पत्नी (गुस्से में ): तुम हमेशा तौलिये के बिना ही क्यों जाते हो ? अब नाश्ता बनाऊं या तुम्हें तौलिया दूं ?
बनियान भी धोकर नल पर टांग देते हो वो भी मैं उठाऊं … नहाने के बाद वाइपर भी नहीं मारते तुम, कल तो लाइट भी बंद नहीं की... गीले गीले पैर लेकर बाहर आते हो और पूरे घर में घुमते हो फिर उस पर मिट्टी पड़ जाती है और सारा घर गंदा हो जाता है, अपनी कामवाली बाथरूम साफ करने गयी फिसल कर गिर गयी और 3 दिन नहीं आयी, कितना बुरा हाल हुआ था मेरा काम करके...
पति (मन में सोचते हुए ) : तौलिया मांग कर गलती कर दी या शादी करके
----------
कर्मचारी अपने साहब से - साहब, आप ऑफिस में शादीशुदा आदमियों को ही क्यों रखते हो ?
साहब- क्योंकि उन्हें बेइज्जती सहने की आदत होती है और घर जाने की जल्दी भी नहीं होती।
----------
पति- तेरे बाप की जले पर नमक छिड़कने की आदत गई नहीं।
पत्नी- क्यों क्या हुआ?
पति- आज फिर से पूछ रहा था कि मेरी बेटी से शादी करके खुश तो हो ना?
---------
पत्नी : अजी सुनते हो दो किलो मटर ले लूं?
पति : हां.... ले लो जो ठीक लग रहा है कर लो
पत्नी : राय नहीं मांग रही आपकी…… पूछ रही हूं…… छील लोगे इतने... कि कम लूं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें