फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब शादी में कपल को देखकर भड़क गई दुल्हन, बोला- गेट आउट, वेडिंग कार्ड ने खोली सच्चाई

Sun, 23 Dec 2018 04:40 PM IST
पंखुड़ी सिंह फिरकी टीम, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन

पिछले कुछ हफ्तों से पूरी दुनिया में धुआंधार शादियां हो रही हैं।हर शादी में अलग रीति रिवाज होता है, हजारो काम होते हैं, ढ़ेर सारी तैयारियां करनी होती हैं, सबकी पसंद-नापसंद का ध्यान रखना होता है और मेहमानों को न्योता भेजना होता है। 

विज्ञापन


जी हां, उसी आमंत्रण की बात कर रहे हैं जिसके मिलने के बाद ही आप किसी की शादी में जा सकते हैं लेकिन क्या कभी आपके के साथ ऐसा हुआ है कि आमंत्रण मिलने के बावजूद आपको शादी से निकाल दिया गया हो। अगर अभी तक ऐसा नहीं हुआ तो संभल जाइये और आमंत्रण पत्र को ध्यान से पढ़ने की आदत डाल लीजिये क्यूंकि अब लोग आमंत्रण पत्र में शादियों के नियम भी छपवाने लगे हैं और नियम न मानने पर आपको धक्के मारकर शादी से निकाला जा सकता है।

बीते दिनों एक शादी में ऐसा ही कुछ हुआ जहां दुल्हन ने शादी में आये एक मेहमान को 'गेट आउट' कह दिया। दुल्हन ने एक जोड़े को अपने रिसेप्शन से बाहर निकाल दिया क्योंकि वे अपने बच्चों को अपने साथ ले आए थे और वह नहीं चाहती थी की उसकी जिंदगी का इतना बड़ा दिन छोटे बच्चों की वजह से खराब हो।
विज्ञापन


दरअसल, शादी करने वाले जोड़े ने अपने शादी के कार्ड पर शादी के नियम भी छपवाए थे। जिसमें ये साफ़ लिखा था कि बच्चों को साथ लाना वर्जित है।जिसके बावजूद एक दंपती अपने दो छोटे बच्चों को साथ ले आये।उनका कहना था कि वे अपने बच्चों को कोई भी गड़बड़ी करने से संभल सकते हैं। 

विज्ञापन

- फोटो : demo
दुल्हन के कहने पर शादी के प्लानर ने उन दंपती को शादी से जाने के लिए कहा तो उन्होंने बहस शुरू कर दी, इसलिए दुल्हन को खुद स्थिति को संभालने पड़ा। जब दुल्हन दंपती से बात करने गयी तो उन्हें लगा कि वो स्थिति संभालने आयी है लेकिन उसने दंपति से कहा के कि वे बच्चों के विषय में चर्चा करने आयी है।शादी के कार्ड में साफ लिखा था कि बच्चों को लाना मना है। 

असल मामला जानने पर बच्चों के साथ आयी महिला ने माफी मांगी और कहा कि, वे बच्चों को संभाल लेगी लेकिन दुल्हन को ये बात नागवार थी।आखिरकार बहस कि गहमागहमी में दुल्हन से दंपती से साफ शब्दों में कह दिया कि वे शादी से चले जाएं। 

दुल्हन के अनुसार वो नहीं चाहती थी कि ऐसी कोई घटना उसकी शादी में हो इसलिए उनसे अपने शादी के कार्ड पर साफ तौर पर छपवाया था कि बच्चों को साथ लाना मना है।ऐसी चीजों से खुद के दिल को ठेस पहुंचती है, दुसरो का अपमान होता है और माहौल थोड़ा नाटकीय हो जाता जिसका सभी आनंद लेते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें