फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raju Srivastava Death: हंसाते हंसाते सभी को रुला कर चले गए राजू श्रीवास्तव, पढ़िए उनके शानदार जोक्स

Wed, 21 Sep 2022 11:21 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राजू श्रीवास्तव के शानदार जोक्स - फोटो : ANI
विज्ञापन

Raju Srivastava Death: देश के जाने-माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) का बुधवार को निधन हो गया। हार्ट अटैक आने के बाद वह काफी दिनों से अस्पताल में भर्ती थे जहां उनका इलाज चल रहा था। जिम में वर्कआउट के दौरान उनको दिल का दौरा पड़ा था। राजू श्रीवास्तव की एंजियोग्राफी की गई थी जिसमें उनके हार्ट के एक बड़े हिस्से में 100 फीसदी ब्लॉकेज मिला था। उनकी हालत नाजुक होने की वजह से उनको वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। भले ही उनका निधन हो गया हो, लेकिन वो लोगों की यादों में हमेशा जिंदा रहेंगे। हंसाते हंसाते राजू श्रीवास्तव सभी को रुला कर चले गए। हम आपके लिए उनके कुछ शानदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें आप नीचे पढ़ सकते हैं। 

विज्ञापन


एक पिता अपनी बेटी के लिए लड़का देखने
गया.. 
उन्होंने लड़के के पिता से पूछा- छोरो काई करे है?
लड़के का पिता- सीए है।
उन्होंने पूछा- छोरा की बहन काई करे है?
लड़के का पिता- बा भी सीए है।
उन्होंने फिर पूछा- छोरा की मां काइ करे है?
लड़के का पिता- बा भी सीए है।
उन्होंने फिर पूछा- अरे वाह! सब सीए है,
मतलब आप भी सीए ही होंगा?
लड़के का पिता- ना ना… मैं तो घाघरा
ब्लाउंज कटींग करू … ये सब लोग सीए हैं.... 


 

राजू श्रीवास्तव के शानदार जोक्स - फोटो : Twitter @jayeshforreal3
गजोधर मंत्री साहब के पास गया
मंत्री- हां तो क्या समस्या है तुम्हारी
गजोधर- गांव में बारिश नहीं हो रही है
मंत्री-  तो हम इसमें क्या करें ?
गजोधर- सुना है अब सारा काम कंप्यूटर से हो जाता है
मंत्री- हां तो?
गजोधर- तो थोड़ा पानी डाउनलोड करवा दीजिये ना

 

राजू श्रीवास्तव के शानदार जोक्स - फोटो : Twitter
जिंदगी में कुछ ऐसा काम करो कि लोग कहें,
भाई रहने दे मैं खुद कर लूंगा।

जो हंसे उसका घर बसे जिसका घर बसे
फिर उससे पूछो कि क्या कभी हंसा। 

साली- जीजा जी हम पास हो गए हैं मिठाई खिलाइए
जीजा जी- हां खिला देंगे खिला देंगे पहले और पास हो जाओ

राजू श्रीवास्तव के शानदार जोक्स - फोटो : Twitter @taran_adarsh
टीचर ने पूछा किसके-किसके घर में टॉयलेट बना है
सभी बच्चों ने हाथ उठाया, लेकिन एक बच्चे ने हाथ नहीं खड़ा किया
टीचर- क्या तुम्हारे घर में टॉयलेट नहीं बना है
बच्चा- नहीं मेरे घर में दाल-चावल बना है। 
विज्ञापन

राजू श्रीवास्तव के शानदार जोक्स - फोटो : Twitter @lalithockey
एक आदमी टिकट लेने गया
आदमी क्लर्क से- बाबू जी नीचे की सीट दे दीजिए। 
क्लर्क- लोअर बर्थ सब जा चुकी है। अच्छा क्या पुलिस में हो, क्या एंटीकरप्शन, क्या नेता हो, नहीं साहब
तो ला पांच सौ रुपये दे दे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें