जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------------
मास्टर जी सभी बच्चों को पढ़ा रहे थे कि...
दिल्ली में कुतुब मीनार है।
उस समय पप्पू क्लास में सो रहा था...
मास्टर जी ने पप्पू का कान पकड़ा और पूछा- मैंने अभी क्या कहा था?
पप्पू - दिल्ली में कुत्ता बीमार है...!!!