एक शराबी अपने दोस्त से -
आज तब तक पीयेंगे जब तक
वो सामने वाले तीन पेड़ छह नहीं दिखने लगें।
बगल से जा रहा व्यक्ति बोला-
बस करो कमीनो….
सामने एक ही पेड़ है….
अब क्या जंगल बनाओगे…!!!
एक मां अपने 10 साल के बच्चे का फोटो खिंचवाने के लिए स्टूडियो लेकर गई.
फोटोग्राफर बच्चे को पुचकारते हुए बोला - बेटा, मेरी तरफ देखो…
इस कैमरे से अभी कबूतर निकलेगा!
बच्चा बोला - फोकस एडजस्ट कर,जाहिलों जैसी बातें मत कर,
पोर्ट्रेट मोड यूज करना मैक्रो के साथ,
आईएसओ 200 के अंदर रखना !
हाई रिजॉल्यूशन में फोटो आनी चाहिए…
फेसबुक पे अपलोड करनी है,
वरना पैसे नहीं मिलेंगे
साला, 'कबूतर' निकलेगा…!
तेरे बाप ने कबूतर डाला था कैमरे में..?
पप्पू को एक भिखारी मंदिर के बाहर मिला !
भिखारी - भगवान के नाम पर कुछ दे दो साहब, चार दिन से कुछ नहीं खाया !
पप्पू - 500 का नोट निकालते हुए बोला 400 खुले हैं।
भिखारी - हां जी साहब हैं।
पप्पू - तो उससे कुछ लेकर खा ले।
पप्पू ने अखबार में एक आर्टिकल पढ़ा
'बीवी को कैसे नियंत्रित रखें'
पूरा आर्टिकल एक सांस में पढ़ लिया - सुबह टहलने जाएं,
ज्यादा हरी सब्जियां खाएं,
क्रोध न करें,
खान पान का विशेष ध्यान रखें,
रेगुलर चेक अप करवाएं, वगैरह वगैरह…
बाद में पप्पू ने फिर से हेडिंग ध्यान से पढ़ा तो उसका दिमाग खराब हो गया,
लिखा था...
'बीपी को कैसे नियंत्रित रखें'