फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी दिनभर करती थी ऐसा काम, पप्पू हो गया परेशान, पढ़िए ये मजेदार जोक्स

Mon, 29 Jul 2019 07:32 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Jokes - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 

विज्ञापन


---------------------------------------- 

पति की उस समय हुई जोरदार कुटाई, जब वो पत्नी से बोला- 

ला तेरे हाथों की उंगलियां दबा दूं,

थक गई होगी...

मुझे नचाते-नचाते...!!!

Trending Videos

Jokes
संता - मुझे लोन चाहिये।

बैंक अधिकारी - बैंक में खाता है?

संता - अभी तो घर पे ही खाता हूं। 
लोन दे दोगे तो बैंक में खा लिया करूंगा!!!

जोक्स
बच्चा - मम्मी मैं कैसे पैदा हुआ? 

मां - मैंने एक डिब्बे में मिठाई डाल कर रख दी थी,
कुछ दिन बाद उसमें से तुम मुझे मिले!

बच्चे ने भी ठीक वैसा ही किया...

और कुछ दिन बाद जब उसने जा कर देखा तो उसमें एक कॉकरोच था...

बच्चा (गुस्से में) - दिल तो करता है कि तुझे अभी चप्पल से मार दूं,
पर क्या करूं... औलाद है तू मेरी!!! 

joke
लड़की (दुकानदार से) - आटा है? 

दुकानदार - हां, पतंजलि का है...

लड़की - मुझे आशीर्वाद चाहिए...

दुकानदार - सदा सुहागन रहो!!! 
विज्ञापन

joke smiley
पप्पू - यार मैं अपनी बीवी से परेशान हो गया हूं...

गप्पू - क्यों, क्या हुआ? 

पप्पू - यार वो सारा दिन यूट्यूब पर पकवानों की रेसिपी देखती रहती है...

गप्पू - हां तो इसमें दिक्कत क्या है? 

पप्पू - शाम को बनाती तो दाल-चावल ही है!!! 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें