जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
---------------------------------------
दोस्त - भाई तू कल बड़ा दुखी था...
पप्पू - हां यार, कल बीवी 25,000 की साड़ी ले आई!
दोस्त - फिर आज खुश क्यों हो?
पप्पू - आज वो तेरी बीवी को दिखाने गई है...!!!
जोक्स
पड़ोसी - यार, तेरे घर से रोज हंसी की आवाज आती है...
इस खुशहाल जिंदगी का क्या राज है?
.
.
.
आदमी - मेंरी बीवी मुझे जूतों से मारती है,
लग जाए तो वो हंसती है और ना लगे तो मैं हंसता हूं!!!
Jokes
एक छोटा बच्चा दुकानदार से - अंकल, गोरा होने वाला क्रीम है क्या?
दुकानदार - हां है...
बच्चा - तो लगाते क्यों नहीं, रोज देखकर डर जाता हूं!!!
joke
एक दिन पप्पू जूस वाले की दुकान पर गया...
पप्पू - जल्दी से जूस पिला दो, लड़ाई होने वाली है!
एक गिलास जूस पीने के बाद...
पप्पू - एक और पिला दो, लड़ाई होने वाली है!
जूस वाले ने पांच-सात गिलास जूस पिला दिया और पूछा-
भाई लड़ाई कब होने वाली है?
पप्पू - जब तू पैसे मांगेगा!!!
joke smiley
सोनू स्कूल में गधा लेकर आया...
टीचर - यह क्यों लेकर आए हो?
सोनू - मैम, आप ही तो कहती हो कि
मैंने बड़े से बड़े गधों को इंसान बनाया है…
तो मैंने सोचा कि इसका भी भला हो जाए…!!!