पप्पू - पता है जब अमेरिका में लाइट जाती है तो वहां के लोग क्या करते हैं?
गप्पू - पावर ऑफिस में फोन करते हैं।
और जब जापान में जाती है तो?
पप्पू - फ्यूज चेक करते हैं।
गप्पू - और जब भारत में लाइट जाती है तो?
पप्पू - सबसे पहले लोग घर से बाहर निकलते हैं और
देखते हैं सबकी गई है न... फिर राहत की सांस लेते हैं!!!
बीवी - ये बंदूक लेकर दरवाजे पर क्यों खड़े हो?
पति - शेर का शिकार करने जा रहा हूं...
बीवी - तो जाते क्यों नहीं...?
पति - बाहर कुत्ता खड़ा है...!!!
लड़की - चोपड़ा अंकल, आप चेमिस्ट हो ना?
अंकल - हां बेटा... पर चेमिस्ट नहीं, केमिस्ट होता है,
ch को च नहीं क बोलो...
.
.
.
लड़की - ठीक है कोपड़ा अंकल!!!
पत्नी को उदास देखकर पति ने पूछा - तुम इतनी उदास क्यों लग रही हो,
गुमसुम बैठी हो... क्या सोच रही हो?
.
.
.
पत्नी बोली - नहीं ऐसी कोई बात नहीं है,
बस कुछ दिनों से मुझे यह चिंता सता रही है कि
आखिर क्या कसर रह गई है मेरी 'कोशिशों' में जो
शादी के इतने सालों बाद भी तुम मुस्कुरा लेते हो!!!