फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोक्स: सदाबहार लोग हमेशा सुखी होते हैं, लेकिन कैसे? जानने के लिए पढ़िए ये मजेदार चुटकुले

Sun, 28 Jul 2019 11:51 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Jokes - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 

विज्ञापन


------------------------------------------- 

एक युवक ने सिगरेट का पैकेट खरीदा...

उसपर चेतावनी लिखी थी - धूम्रपान से दस्त हो सकते हैं!!!

युवक वापस दुकान पर गया और बोला - 
ये कौन सा पैकेट दे दिया भाई, 
वो कैंसर वाला ही दे!!!

Trending Videos

Jokes
पप्पू - पता है, कुछ औरतें अपने बच्चों को तेज आवाज में क्यों डांटती हैं? 

गप्पू - नहीं, बताओ क्यों? 
.
.
. 
पप्पू - ताकि पतियों में भी खौफ बना रहे!!!

जोक्स
पति ( अपनी डायबिटीज पीड़ित बीवी से) -
सेल्फ कंट्रोल तो कोई तुमसे सीखे! मानना पड़ेगा!!!

बीवी (खुशी और गर्व के साथ) - वो तो है!! पर किस बात पर??

पति - शरीर में इतनी 'शुगर' है पर मजाल है कभी जुबान पर आने दी हो!!!

joke
पप्पू गुस्से में बैंक से बाहर निकलते हुए बड़बड़ा रहा था...

दूध वाले हड़ताल करते हैं तो दूध सड़क पर फेंक देते हैं...

टमाटर वाले हड़ताल करते हैं तो टमाटर सड़क पर फेंक देते हैं...

न जाने बैंक वालों को कब अक्ल आयेगी!!! 
विज्ञापन

joke smiley
पप्पू - पता है, सदाबहार लोग हमेशा सुखी होते हैं...

गप्पू - वो कैसे? 

पप्पू - क्योंकि, वो सदा घर से बाहर ही होते हैं, 
घर में रहेंगे तो मगजमारी होगी!!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें