जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
----------------------------
बैंक की कैशियर खिड़की पर खड़े आदमी से...
'पैसे नहीं हैं'
ग्राहक - और दो मोदी माल्या को पैसा,
सारे पैसे लेकर भाग गए विदेश
कैशियर ने खिड़की से हाथ निकाला और उसकी गर्दन दबोच कर कहा,
'साले बैंक में तो हैं तेरे खाते में नहीं हैं भिखारी'
jokes
- फोटो : Social Media
संजना तीसरी बार ड्राइविंग लाइसेंस का इंटरव्यू देने पहुंची
अफसर - अगर एक तरफ आपके पति हों और दूसरी तरफ आपका भाई हो
तो आप क्या मारोगी ?
संजना - पति
अफसर - अरे मैडम आपको तीसरी बार बता रहा हूं कि आप ब्रेक मारोगी!!!
Jokes
बेटी स्कूल से वापस आ रही थी
मां - लगता है तू हमारा नाम डुबोएगी
बेटी - क्यूं मां ऐसा क्यों लगा?
मां - वो बंगाली लड़का तेरा हाथ पकड़े हुए था
तूने उसे मना क्यों नहीं किया?
बेटी - मैं कैसे मना करती मां
मुझे बंगाली बोलनी नहीं आती ना...!!!
जोक्स
पापा - मेरा बेटा मेरे से ज्यादा प्यार करता है
मम्मी - जाओ जाओ ये मुझसे ज्यादा प्यार करता है
पापा - अच्छा चलो बेटे को चुपके से कंकड़ मारते हैं
वो डरकर मम्मी को आवाज लगाता है या पापा को...
जिसको आवाज लगायी वो जीतेगा..
मम्मी - ठीक है
जैसे ही पत्थर मारा
बेटा - कौन है बे कमीने
बाहर आ तेरी ऐसी तैसी करता हूं!!!
Jokes
पप्पू - मुझे सारे सड़े हुए, खराब आम दे दीजिए।
दुकानदार - सड़े हुए?
पप्पू - हां, सड़े और खराब।
दुकानदार - ठीक है, यह लीजिए।
पप्पू - अब इसे बगल में रखिए और
बचे हुए अच्छे आमों में से एक किलो दे दीजिए...!!!