फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब लड़की ने डॉक्टर से कहा- प्लीज मेरे बॉयफ्रेंड को अंदर बुला लीजिए, पढ़िए मजेदार जोक्स

Tue, 07 May 2019 08:02 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Jokes
विज्ञापन

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 

विज्ञापन


------------------------------  

पत्नी - ये जो तुम रोज फेसबुक पर रोमांटिक शायरियां लिखते हो कि, 
'ये तेरी जुल्फें हैं जैसे रेशम की डोर'
ये किसके लिये लिखते हो ?
पति - पगली तेरे लिये ही लिखता हूं, मेरी जानू !
पत्नी - तो फिर वो ही रेशम की डोर कभी दाल में आ जाती है तो इतना चिल्लाते क्यों हो! 

rgr
लड़का - तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है? 
लड़की - लोग समय के साथ बदल जाते हैं, लेकिन तुम नहीं बदले।
लड़का - वह कैसे?
लड़की - जब मैं तुमसे मिली थी तब भी बेरोजगार थे और आज भी बेरोजगार हो। 

joke smiley
प्लम्बर - सर, नल ठीक हो गया
लेबर चार्ज 800 रुपये हो गए..

इंजीनियर - अरे, 1 घंटे की इतनी फीस तो मेरी भी नहीं है!

प्लम्बर - सर, जब मैं इंजीनियर था तो मेरी भी नहीं थी! 

जोक्स
पप्पू बहुत दुखी था... किसी ने पूछा क्यों टेंशन में हो...
पप्पू - यार एक दोस्त को प्लास्टिक सर्जरी के लिए 2 लाख रुपये उधार दिए थे। 
अब उसे पहचान नहीं पा रहा हूं...। 

Jokes
पप्पू परेशान होकर अपने दोस्त फेंकू से - यार कहां मरूं मैं, कोई मरने ही नहीं देता.. 

फेंकू - क्यों क्या हुआ? 



पप्पू - किसी लड़की को बोलता हूं कि तुम पर मरता हूं तो ब्लॉक कर देती है।
विज्ञापन

jokes
पत्नी - मैं मायके तभी जाऊंगी, 
जब आप मुझे छोड़ने आओगे
पति - मंजूर है पर वादा करो कि घर भी तुम तभी आओगी, 
जब मैं तुम्हें लेने आऊंगा...!!! 

------------------------------ 

एक लड़की की आंख का ऑपरेशन चल रहा था। 
लड़की - डॉक्टर प्लीज मेरे बॉयफ्रेंड को अंदर बुला लीजिए।
डॉक्टर - विश्वास करो मैं बहुत शरीफ आदमी हूं। 
लड़की - लेकिन आपकी नर्स बाहर अकेली है और मेरा बॉयफ्रेंड बहुत बड़ा कमीना है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें