फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़का-लड़की ने फोन पर की ऐसी मजेदार बातें, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

Tue, 11 Jun 2019 07:54 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जोक्स
विज्ञापन

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 

विज्ञापन


---------------------------------

पप्पू की टीचर - कितनी बदबू आ रही है तुझ से, 
कल मम्मी को बुलाकर लाना।

अगले दिन टीचर पप्पू की मम्मी से - अपने बच्चे को नहलाकर भेजा करो।

पप्पू की मम्मी - आप बच्चों को पढ़ाया करो, 
उन्हें सूंघा मत करो। 

Jokes
लड़की - यार, बस स्टॉप पर 1 घंटे तक बस ही नहीं आई फिर मैंने BMW खरीदी।

ब्वॉयफ्रेंड - wow, तुमने BMW खरीद ली... लेकिन इतने पैसे आए कहां से?

लड़की - अरे मैं BMW यानी बिसलरी मिनरल वॉटर की बात कर रही हूं। बहुत तेज प्यास जो लगी थी ना। 

Jokes
पुलिस - मैडम दरवाजा खोलो, 
आपके पति ट्रक के नीचे आकर पापड़ बन गए हैं।
.
.
.
पत्नी - दरवाजा खोलने की क्या जरूरत है? 
नीचे से सरका दो...!!! 

joke smiley
गर्मी का समय था। चंपू घूमने निकला। 
घूमते-घूमते वह कब्रिस्तान के पास जा पहुंचा। 
वहां उसने देखा कि एक औरत कब्रिस्तान में कब्र के ऊपर बैठी है।

चंपू उसके पास पहुंचा और बोला - कब्रिस्तान में बैठे हुए डर नहीं लगता क्या?

औरत ने कहा - डर कैसा? 
अंदर बहुत गर्मी लग रही थी इसीलिए बाहर आ गई।

चंपू बेहोश !!!! 
विज्ञापन

joke
लड़की को एक अनजान नंबर से फोन आया।

लड़की - कौन हो तुम? क्यों फोन किया? 

लड़का - जी, आपका नाम क्या है?

लड़की - शीतल।

लड़की - अब बताइए आपका नाम क्या है?

लड़का - पेयजल

लड़की - कमीने, मेरा मजाक उड़ाता है?

लड़का - सॉरी मैम, मेरा मतलब था 'फैजल'।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें