फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शायर ने सुनाई ऐसी शायरी कि पड़ गए लेने के देने, पढ़िए मजेदार जोक्स

Wed, 07 Aug 2019 07:09 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Jokes - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 

विज्ञापन


------------------------------------------ 

एक बार छगन चौकीदार वकील के पास गए 
और बोले...

वकील साहब... मेरी वसीयत लिख दो, 
मैं मरने के बाद अपना सबकुछ यतीमखाने को दान करना चाहता हूं।

वकील साहब - क्या-क्या है तुम्हारे पास?

छगन चौकीदार - बस.. एक बेटा और एक बेटी। 

Jokes
गुरु जी - बस इरादे बुलंद होने चाहिये, पत्थर से भी पानी निकाला जा सकता है। 
.
लड़का - मैं तो लोहे से भी पानी निकाल सकता हूं!
.
गुरु जी - कैसे?
.
लडका - हैंड पंप से...!!! 

joke
मास्टर जी - दुख तो अपना साथी है, सुख तो आता जाता है…!

अर्थ स्पष्ट करो…!

पप्पू - बीवी हमेशा घर में होती है, साली आती जाती है…!

joke
टीचर - अगर कोई लड़का गर्ल्स हॉस्टल की तरफ गया तो 100 रु. फाइन लगेगा...!
दूसरी बार गया तो 200 रु. और तीसरी बार सीधा 500 का फाइन लगेगा...!
.
.
छात्र - सर जी! अगर हमें महीने भर का पास बनवाना हो तो कितने का बन जाएगा...!!!
विज्ञापन

joke smiley
शायर ने अर्ज किया...
महफिल में हमारे जूते खो गए... 
तो हम घर कैसे जाएंगे? 
.

महफिल में हमारे जूते खो गए... 
तो हम घर कैसे जाएंगे? 

इतने में भीड़ में से किसी ने कहा - 'आप शायरी तो शुरू कीजिए...
इतने मिलेंगे कि आप गिन नहीं पाएंगे'!!! 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें