फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोक्स: भैंस क्यों हिलाती है पूंछ? छात्र का जवाब सुनकर मास्टर जी ही हो गए बेहोश

Wed, 07 Aug 2019 10:45 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Jokes - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...  

विज्ञापन


------------------------------------------- 

दोस्तों से तंग पप्पू...
बचपन में 'कट्टी' कहने से दोस्ती टूट जाती थी...
.
और...
.
आज गाली और धक्के देकर भी निकालो तो 
अगले दिन वापस आ जाते हैं कमीने...!!!

Jokes
पापा - बेटा सिगरेट का पैकेट ले आ...
सही लाना चेक करके। 
.
थोड़ी देर बाद...
.
बेटा - ये लीजिए पापा

पापा - इसमें एक कम क्यों है? 

बेटा - चेक करके लाया हूं ना...इसलिए!!! 

joke
लड़की वाले जांच पड़ताल करते हैं कि 
लड़का पीता तो नहीं है...
.
और...
.
शादी के बाद...
साला - जीजू कौन सा ब्रांड चलेगा...!!!

जोक्स
एक पति की दास्तान...

न बेटा देखभाल करेगा
न बेटी निहाल करेगी!
बीवी से बना के रखो, 
वही बुढ़ापे में देखभाल करेगी!
मेरी पत्नी मेरी शान...
.
.
.
उसी ने लिखवाया है जबरदस्ती!!!
विज्ञापन

joke smiley
मास्टर जी - भैंस पूछ क्यों हिलाती है? 
.
.
.
छात्र - क्योंकि पूंछ में इतनी ताकत नहीं होती
कि भैंस को हिला सके!!!

मास्टर जी बेहोश। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें