पत्नी - देखो बाहर बारिश हो रही है।
मौसम कितना हसीन है।
आपका क्या प्लान है....?
पति - मेरा तो वही है 178 में
1 जीबी, 28 दिन के लिये।
पत्नी - मर जाओ इस मोबाइल
में घुसकर....!!!
दोस्त - तेरी बीवी ने तुझे घर से क्यों निकाला...?
पप्पू - तेरे ही कहने पर उसे चेन गिफ्ट की थी, इसीलिए निकाला।
दोस्त - चेन चांदी की थी क्या?
पप्पू- नहीं साइकिल की...!!!
लड़की - तुम्हें सबसे ज्यादा याद किसकी आती है??
लड़का - ठेके वाले अंकल जी की...
बड़े भले आदमी थे, कभी कभी उधार भी दे देते थे...!!!
-------------------------------------
गर्लफ्रेंड - कहां हो?
ब्वॉयफ्रेंड - शादी के लिए लड़की देखने जा रहा हूं।
गर्लफ्रेंड - ओके, वहीं कहीं से 250 रुपये का रिचार्ज करा देना।
पप्पू अपना लेसन याद करके नहीं आया,
टीचर - अपना लेसन याद क्यों नहीं किया ?
पप्पू - जी मैम ,
कल रात को जैसे ही पढ़ने बैठा,
लाइट चली गयी
टीचर - तो फिर लाइट नहीं आई क्या?
पप्पू - आई, पर फिर से जैसे ही पढ़ने बैठा फिर चली गयी,
टीचर - अरे तो फिर लाइट नहीं आई क्या ?
पप्पू - आई थी, लेकिन मैं फिर इस डर से पढ़ने नहीं बैठा
कि लाइट फिर से ना चली जाये...!!!
पूजा के समय,
पत्नी ने पति से पूछा - सुनो जी आपको 'आरती' याद है न...??
पति - हां... वो पतली सी, काली आंखों वाली सुंदर सी,
शर्मा जी की बेटी, वहीं न...?
फिर पति की 'पूजा' हुई....!!!