फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: पति ने जब गलती से पत्नी को लगा दिया फोन...पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Wed, 11 Aug 2021 02:37 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------

एक बच्चे ने दूसरे बच्चे से पूछा - क्या तुम चीनी भाषा पढ़ सकते हो...?
.
दूसरे बच्चे ने कहा - हां...!
.
पहला बच्चा - कैसे...?
.
दूसरा बच्चा - अगर वो हिंदी या अंग्रेजी में लिखी हो तो...!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
बच्चा - पापा हमारे नए पड़ोसी बहुत गरीब हैं...!
.
पापा - तुम्हें कैसे पता...?
.
बच्चा - उनके बेटे ने एक रुपये का सिक्का निगल लिया है,
उसकी मां का रो-रो कर बुरा हाल है...!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
बच्चा - मम्मी क्या मैं भगवान की तरह दिखता हूं...?
.
मम्मी - नहीं , पर तुम ऐसा क्यों पूछ रहे हो बेटा...?
.
बच्चा - क्योंकि मम्मी मैं कहीं भी जाता हूं, तो 
सब यही कहते हैं 'हे भगवान फिर आ गया...!'

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पति प्रवचन सुनकर घर आया और पत्नी को गोद में उठा लिया...!
.
पत्नी - क्या गुरूजी ने रोमांस करने के लिए कहा है...?
.
पति - नहीं रे पगली, उन्होंने तो कहा है कि अपने दुख खुद उठाओ...!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
एक कंजूस पति को करंट लगा...!
.
पत्नी - आप ठीक तो हो ना...?
.
.
कंजूस - मैं ठीक हूं...
तू मीटर देख, यूनिट कितना बढ़ा...!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पति - कैसी हो जान? तुम मुझे मिस कर रही होगी, तो सोचा कॉल कर लूं...!
.
पत्नी - इतना ही प्यार आ रहा था तो लड़ाई क्यों की सुबह-सुबह...?
.
पति चुप हो गया...!
.
थोड़ी देर सोचने के बाद मन में ही बोला - यार ये तो घर का नंबर लग गया...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें