जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------------------
दूल्हा - पंडित जी, दुल्हन के बाईं ओर बैठना है या दाईं ओर ?
.
.
.
पंडित जी - अभी तो कहीं भी बैठ जाओ। बाद में तो ये सिर पर ही बैठेगी...!!!
------------------------------------------
वर्मा जी (वकील से) - मुझे अपनी पत्नी से तलाक चाहिए,
वो पिछले 6 महीने से मुझसे बात नहीं कर रही...
वकील - एक बार अच्छी तरह से सोच लो,
ऐसी पत्नी बार-बार नहीं मिलती...!!!