फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

जोक्स: मरीज की धमाकेदार बात सुन डॉक्टर साहब ही हो गए बेहोश

Wed, 11 Mar 2020 12:07 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Jokes - फोटो : Pixabay

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...



---------------------------------------------      

जीवन क्या है? 
.
बचपन में होमवर्क...
जवानी में होमलोन...
बुढ़ापे में अलोन (अकेला)...
.
फिर घर बैठकर अनुलोम-विलोम...!!!

Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू अपने एक दोस्त से कह रहा था...

आज पहली बार बर्तन धोने का फायदा हुआ,
.
पड़ोसन बीवी से बोली- काश ये मेरे पति होते'
.
बीवी मुझसे बोली - आज के बाद आप
बर्तनों से दूर रहोगे...!!!
विज्ञापन

Jokes - फोटो : Pixabay
डॉक्टर - कहां दर्द है? 
.
.
मरीज - अगर फीस कम करते हो
तो बताऊंगा... वरना खुद ही ढूंढो...!!!

डॉक्टर साहब बेहोश...
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें