फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजेदार जोक्स: जीजा साली की बातें सुनकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

Sun, 10 Mar 2024 01:35 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
जोक्स: जिस तरह से स्वस्थ रहने के लिए खान-पान जरूरी है उसी तरह हंसना भी जरूरी है। अगर आप मानसिक तनाव और चिंता से मुक्ति चाहते हैं, तो आपके लिए हंसना बेहद जरूरी है। बुरे वक्त में भी हम सभी को हंसते रहना चाहिए जिससे आप मानसिक तनाव और चिंता का शिकार ना हो पाएं। कितना भी बुरा वक्त हो हंसते रहने से वो भी जल्दी खत्म हो जाता है। हंसने के लिए किसी खास चीज की जरूरत नहीं होती है। लोगों को हंसाने में जोक्स और चुटकुले बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिसे पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

जीजा अपनी साली के साथ चैटिंग कर रहा था
जीजा – वाह तुम तो अपनी बहन से भी ज्यादा सुन्दर हो
साली – जीजू आप बड़े वो हो
जीजा – अच्छा ये तो बताओ तुम इतनी सुंदर कैसे हो
आखिर क्या use करती हो ?
साली – फोटोशॉप
साली साहिबा की बात सुनकर जीजा जी बेहोश हो गए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक बार एक दामाद शराब पी के घर लौटा...
फिर ससुराल वालों से बचने के लिए चुपचाप सूटकेस पर काम करने लगा...
ससुर - आज फिर पी के आए हैं?
दामाद - नहीं।
ससुर - तो, सूटकेस खोल के क्या रेडियो स्टेशन लगा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी (सहेली से)- तुम्हारी दिल्ली की यात्रा कैसी रही….?
सहेली- अरे क्या बताऊं यार….?
रास्ते में मेरे पति पानी लेने उतरे और…गाड़ी चलने लगी और वह स्टेशन पर ही रह गए….
पत्नी (सहेली से)- तुम्हारी पीड़ा में समझ सकती हूं…
तुम्हें इस लंबे सफर में प्यासा ही रहना पड़ा….

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
सेल्समेन – सर कॉकरोच के लिए पाउडर लेंगे क्या?
पप्पू – नहीं हम कॉकरोच को
इतना लाड प्यार नहीं करते।
आज पाउडर लगा देंगे,
तो कल परफ्यूम मांगेगा.,सेल्समेन बेहोश
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पिता - पेपर कैसा गया?
बेटा - पहला सवाल छूट गया,
तीसरा आता नहीं था,
चौथा करना भूल गया,
पांचवां नजर नहीं आया!
पिता - और सवाल दो?
बेटा - बस सिर्फ वो ही गलत हो गया...!
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें