लड़की: शो गया मेरा शोना?
लड़का: हां...
लड़की: तो फिर रिप्लाई कैसे किया मेरे शोने ने?
लड़का: मैं शोने का बाप बोल रहा हूं... बहूरानी सो जाओ अब
Exam है कल तेरे शोने का... अगर फेल हो गया ना तेरा शोना, तो मैं तेरे शोने को इतना मारूंगा कि सोने लायक नहीं बचेगा... समझी!!!
---------------
लड़का: एक ही कपडे पहन के रोज घूमती हो अजीब नहीं लगता?
लड़की: ये मेरी ऑफिस यूनिफार्म है साले बेरोजगार…
---------------
दो लड़कियां आपस में बातें कर रहीं थी।
पहली लड़की: आज के बाद किसी भी लड़के पर विश्वास नहीं करुंगी। सब साले झूठे, धोखेबाज और कमीने होते हैं।
दूसरी लड़की: क्यों क्या हुआ? तेरे बॉयफ्रेंड ने तुझे कुछ कहा क्या?
पहली लड़की: नाम मत लो उस झूठे, धोखेबाज का। मैं तो आज के बाद उसका मुंह भी नहीं देखूंगी।
दूसरी लड़की ने हैरानी से पूछा: क्यों, ऐसा क्या हो गया? क्या तुमने उसे किसी और लड़की के साथ पकड़ लिया है?
पहली लड़की: अरे नहीं, उसने मुझे मेरे दूसरे ब्वॉयफ्रेंड के साथ देख लिया। जबकि उसने मुझे कल कहा था कि वो कुछ दिनों के लिए शहर से बाहर जा रहा है।
लड़का- तुम लड़किया लव मैरिज क्यों करती हो..?
लड़की- अनजान नमूना मिलने से अच्छा है, जाना पहचाना कमीना मिल जाये..!
लड़की- तुम लड़के लव मैरिज क्यों करते हो..?
लड़का- एनाकोंडा मिलने से अच्छा है की पहले से पाली हुई नागिन मिले..!
---------------
प्रेमिका- हैलो! कहां हो?
प्रेमी- 'मोटीवेट' कर रहा हूं।
प्रेमिका- किसे?
प्रेमी- किसे क्या मतलब? तेरा वेट कर रहा हूं एक घंटे से... मोटी!
---------------
लड़की: जानू, अपनी ये डायमंड रिंग मुझे दे दो।
लड़का: क्यों डार्लिंग?
लड़की: मैं रोज़ इसे देखकर तुम्हें याद किया करूंगी?
लड़का: याद तो तुम वैसे भी मुझे किया करोगी…
लड़की: वो कैसे?
लड़का: ये सोचकर कि डायमंड रिंग मांगी थी पर साले ने दी नहीं!!!
---------------
लड़का- क्या कर रही हो डार्लिंग?
लड़की- कुछ नहीं नेट पे बैठी हूं?
लड़का- तभी मैं कहूं नेट धीमा क्यों चल रहा है... उठ जा मोटी!!!