फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes in Hindi: पप्पू ने की भगवान से की ऐसी प्रर्थना, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Thu, 20 Oct 2022 06:07 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Funny Jokes in Hindi: आप को जीवन में सेहतमंद रहने के लिए हमेशा हंसते मुस्कुराते रहना चाहिए। हमेशा हंसते मुस्कुराते रहने से आपका दिन अच्छा गुजरता है, साथ ही आपके आस पास के लोग भा आपसे खुश रहते हैं। अगर आप हंसते रहते हैं, तो आप तरोताजा महसूस करते हैं और आपके आसपास का माहौल खुशनुमा रहता है। हंसी एक ऐसी दवा है जो आप कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद करती है। अगर आपको हंसने की कोई वजह नहीं मिल रही है, तो आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के मजेदार सफर पर...

पप्पू भगवान से प्रार्थना कर रहा था।
पप्पू- प्लीज पंजाब को अमेरिका की राजधानी बना दो,
प्लीज भगवान जी ने ये सुना और हैरान होकर प्रकट हुए और पूछा- क्यों भाई?
पप्पू- क्योंकि मैं पेपर में लिख आया हूं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर स्टूडेंट से- ये बताओ कि नदी में नींबू का पेड़ लगा है तो उसे कैसे तोड़ोगे?
स्टूडेंट- चिड़िया बनकर.
टीचर- तुम्हें चिड़िया कौन बनाएगा?
स्टूडेंट- जो नदी में नींबू का पेड़ लगाएगा।
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पिंटू - मम्मी आप तो कहती थीं कि परी उड़ती है फिर अपनी मौसी उड़ती क्यों नहीं?
मम्मी- उस को परी किसने कहा?
पिंटू - डैडी ही उन्हें परी कहकर बुला रहे थे।
मम्मी- तो फिर बेटा आज तेरी मौसी भी उड़ेगी और साथ में तुम्हारे पापा भी...
 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- तुम देर से क्यों आए?
स्टूडेंट- सड़क पर लगे बोर्ड के कारण
टीचर- कैसे बोर्ड के कारण?
स्टूडेंट- जिस पर लिखा है, आगे स्कूल है, धीरे चलें
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
होटल में पप्पू लड़की के सामने रखी कोल्ड ड्रिंक पीकर बोला- ऐसे उदास क्यों बैठी हो यार?
लड़की बोली- आज का दिन बहुत बुरा है।
सुबह ब्यॉयफ्रेंड से झगड़ा हो गया।
रास्ते में कार खराब हो गई।
ऑफिस पहुंचा तो बॉस ने नौकरी से निकाल दिया।
अब सुसाइड के लिए कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाया था, वो भी तूने पी ली।
यह सुन बेहोश...लड़की तो गई, साथ में जान भी चली गई।
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पिताजी- बेटा, जरा मेरे जूते लाना...! 
बेटा- पिताजी, जूता एक लाना है या दोनों...? 
पिताजी- पहले तो दोनों की जरूरत थी, अब तो तू एक ही लेकर आ।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
प्रेमिका (प्रेमी से)- अरे बाबा, जल्दी खिड़की से कूदो पापा आ रहे हैं।
प्रेमी- लेकिन यह तो 13वीं मंजिल है।
प्रेमिका- अरे, यह शगुन-अपशगुन सोचने का वक्त नहीं है।
प्रेमी के उड़ गए होश!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें