Viral Jokes: आज कल की भागमभाग जिंदगी में हम इतने बिजी हो गए हैं कि परिजनों के साथ बैठकर दुख-सुख का बाटने का समय तक नहीं है। इसकी वजह से लोग बड़ी संख्य़ा में मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं। अगर आपको मानसिक तनाव से बचना है, तो आप नियमित रूप से हंसने की आदत डाल लीजिए। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन जोक्स लेकर आते हैं। इसी कड़ी में आज भी कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
नई नवेली बहू घर आई, बच्चों ने कहा आइसक्रीम बना के खिला दो,
बहू आइसक्रीम बनाने के लिए रेसिपी बुक पढ़ने लगी.
थोड़ी देर बाद सास चिल्लाई- बहू ये मंदिर का घंटा फ्रिज में क्यों रखा है?
बहु शरमाते हुए बोली- माता जी, किताब में लिखा था, कि दूध में चीनी डालकर एक घंटा फ्रिज में रखें,
मैंने रख दिया...
सास बेहोश... है।