फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: लाहौल की चोटियों पर हिमपात, मनाली और शिमला में बारिश, ओले भी गिरे

Mon, 02 Oct 2023 10:54 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/केलांग

सार

छह जिलों कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन और सिरमौर में मानसून सीजन खत्म हो चुका है, जबकि जिला शिमला के निचले भागों से यह आंशिक रूप से जा चुका है।
विज्ञापन
दारचा से आगे मार्ग पर बर्फ हटाने में जुटी बीआरओ की मशीनरी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। लाहौल की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है। शिमला में बारिश हुई और कुछ स्थानों पर ओले गिरे हैं। रविवार रात को लाहौल-स्पीति व कुल्लू में हल्की बर्फबारी और बारिश हुई।  मनाली में सुबह बारिश हुई। मनाली-लेह मार्ग पर वाहन आवाजाही को जिंगजिंगबार से आगे बर्फबारी के चलते रोका गया। बारालाचा दर्रे में बर्फ जमने से दारचा से आगे किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

विज्ञापन


हालांकि देर शाम तक सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने बर्फ हटाकर रास्ता खोल दिया, लेकिन यातायात आवाजाही पर प्रशासन फैसला लेगा। दो से तीन दिनों में मानसून प्रदेश से विदा हो जाएगा। छह जिलों कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन और सिरमौर में मानसून सीजन खत्म हो चुका है, जबकि जिला शिमला के निचले भागों से यह आंशिक रूप से जा चुका है।

कुल्लू, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा, मंडी और शिमला के ऊपरी क्षेत्रों से यह दो-तीन दिनों के भीतर विदा हो जाएगा। पिछले वर्ष भी 3 अक्तूबर को मानसून विदा हुआ था। इस साल मानसून सीजन में सामान्य से 20 फीसदी अधिक बारिश हुई है। 24 जून को मानसून ने प्रदेश में प्रवेश किया। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ अभी सक्रिय है।
विज्ञापन


2 अक्तूबर को कुछ क्षेत्रों में बारिश और 3 अक्तूबर के बाद सप्ताह भर के लिए राज्य में मौसम के साफ रहने का पूर्वानुमान है। प्रदेश में मौसम साफ होने के साथ ही घास कटाई का काम भी शुरू हो गया है। सेब बगीचों समेत चरागाहों और घासणियों में घास कटाई शुरू कर दी गई है। घास काटने का यह सीजन महीने भर चलेगा। इसके लिए मजदूरों की मांग बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें