फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल में आज भी मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान, दो और तीन सितंबर को बारिश का येलो अलर्ट

Sun, 01 Sep 2024 11:22 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में दो और तीन सितंबर को कई जगह बारिश का येलो अलर्ट है। चार सितंबर से फिर मौसम साफ रहने की संभावना है। 
विज्ञापन
रिज मैदान शिमला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में कई दिनों बाद शनिवार को कहीं भी बादल नहीं बरसे। राजधानी शिमला समेत सभी जिलों में धूप खिली रही। बिलासपुर और ऊना में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। रविवार को भी हिमाचल में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। दो और तीन सितंबर को कई जगह बारिश का येलो अलर्ट है। चार सितंबर से फिर मौसम साफ रहने की संभावना है। शनिवार शाम तक प्रदेश में 70 सड़कें और 22 बिजली ट्रांसफार्मर बंद रहे। शिमला जिला में 35, मंडी में 12, कांगड़ा में 11, कुल्लू में 9, लाहौल-स्पीति-ऊना और सिरमौर में एक-एक सड़क आवाजाही के लिए बंद है। राजधानी शिमला में शनिवार को दिन भर धूप खिली। बीते एक सप्ताह से शहर में सुबह या शाम बारिश हो रही थी। 

विज्ञापन




शनिवार को बारिश से राहत मिली। हालांकि शाम के समय शहर में बादल छा जाने से मौसम में कुछ ठंडक हुई। मैदानी जिलों के मौसम में धूप खिलने से उमस बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने दो और तीन सितंबर को कुछ क्षेत्रों में भारी व अन्य स्थानों पर सामान्य बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
बिलासपुर 35.5 
ऊना 35.4
भुंतर 34.2
कांगड़ा 33.5
चंबा 33.3
मंडी 32.9
सोलन 31.5
धर्मशाला 30.5
नाहन 30.0
शिमला 27.4
मनाली 26.8
विज्ञापन

मानसून में सामान्य से 23 फीसदी कम बारिश
प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान सामान्य से 23 फीसदी कम बारिश हुई है। 26 जून से 31 अगस्त तक प्रदेश में 471.1 मिलीमीटर बारिश हुई। इस अवधि में 613.8 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। जिला बिलासपुर में सामान्य से 11, चंबा में 34, हमीरपुर में 32, कांगड़ा में 7, किन्नौर में 41, कुल्लू में 22, लाहौल-स्पीति में 73, मंडी में 10, सिरमौर में 15, सोलन में 31 और ऊना में 33 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई। सिर्फ शिमला में सामान्य से 12 फीसदी अधिक बारिश दर्ज हुई। बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर में अगस्त में बादल झमाझम बरसे हैं। इन पांच जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज हुई है। शेष सात जिलों सोलन, चंबा, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, हमीरपुर और ऊना में सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड हुई।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें