जलवायु परिवर्तन इस खतरे को और बढ़ा रहा है। औसत तापमान में वृद्धि और बारिश के बाद लंबे समय तक बनी रहने वाली नमी मच्छरों के प्रजनन के लिए अनुकूल माहौल तैयार कर रही है। यही कारण है कि पहले जहां ठंडी जलवायु मच्छरों को रोकती थी, अब वहीं संक्रमण के मामले दर्ज हो रहे हैं। मच्छर आम तौर पर 20 से 30 डिग्री तापमान पर अधिक सक्रिय रहते हैं। 15 से नीचे और 35 डिग्री से अधिक तापमान पर इनकी गतिविधि धीमी हो जाती है, लेकिन जलवायु परिवर्तन के कारण अब पहाड़ी क्षेत्रों में भी तापमान उनके अनुकूल हो गया है।