फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: लिफ्ट पुल के लिए गार्डर रखने का काम हुआ शुरू, सोमवार और मंगलवार रात को बंद रहेगी सड़क

Mon, 07 Sep 2026 09:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

उपायुक्त शिमला ने लोक निर्माण विभाग के आग्रह पर सोमवार और मंगलवार रात 11:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक कार्ट रोड पर लिफ्ट के पास वाहनों की आवाजाही रोकने के आदेश जारी किए हैं। 
विज्ञापन
लिफ्ट में निर्माणाधीन डबल लेन पुल। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 लोक निर्माण विभाग की ओर से लिफ्ट के पास निर्माणाधीन डबल लेन पुल पर गार्डर रखने का काम सोमवार रात 11:00 बजे से शुरू किया जा रहा है। इसके लिए उपायुक्त शिमला ने लोक निर्माण विभाग के आग्रह पर सोमवार और मंगलवार रात 11:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक कार्ट रोड पर लिफ्ट के पास वाहनों की आवाजाही रोकने के आदेश जारी किए हैं। निर्धारित समय के दौरान केवल आपात स्थिति में चलने वाले वाहनों, एंबुलेंस, अग्निशमन और पुलिस वाहनों को आवश्यकता के अनुसार आवाजाही की अनुमति होगी। अन्य सभी बसें और निजी वाहन इस सड़क से नहीं गुजर सकेंगे। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने पुल का काम जल्द पूरा करने के लिए सड़क बंद रखने और वाहन चालकों को इसकी अग्रिम सूचना चौराहों पर लगाने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


सड़क बंद रहने के दौरान विक्ट्री टनल और टाॅलैंड से आवश्यकता के अनुसार ट्रैफिक पुलिस यातायात संचालित करेगी। सड़क बंद किए जाने को लेकर ट्रैफिक पुलिस आवश्यक बैरिकेडिंग और चेतावनी संदेशों की व्यवस्था सुनिश्चित करेगी। सड़क बंद रहने के दौरान पैदल चलने वाले लोगों और काम कर रहे मजदूरों की सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही सड़क किनारे किसी भी तरह की निर्माण सामग्री न रखने को कहा गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रवीण वर्मा ने कहा कि निर्माणाधीन डबल लेन पुल पर गार्डर रखने का काम सोमवार और मंगलवार की दो रातों में किया जाएगा। इस दौरान कार्ट रोड पर लिफ्ट के पास रात 11 से सुबह पांच बजे तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। उन्होंने कहा कि गार्डर रखने के बाद पुल पर स्लैब डालने और अन्य कार्य पूरे किए जाएंगे। इसके बाद जल्द पुल को जनता के लिए खोलने की तैयारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें