प्रदेश में डीएलएड में दाखिले के लिए पहले चरण की काउंसलिंग के बाद भी 1142 सीटें रिक्त हैं। इन सीटों को भरने के लिए 15 सितंबर से दूसरे चरण की काउंसलिंग होगी।
हिमाचल प्रदेश में डीएलएड में दाखिले के लिए पहले चरण की काउंसलिंग के बाद भी 1142 सीटें रिक्त हैं। इन सीटों को भरने के लिए 15 सितंबर से दूसरे चरण की काउंसलिंग होगी। इससे पहले 9 सितंबर को प्रथम चरण में आवंटित सीटों की अंतिम स्थिति स्पष्ट होगी। इसके बाद रिक्त सीटों के आधार पर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
सरकारी डीएलएड संस्थानों में 154 और निजी संस्थानों में 988 सीटें खाली हैं। अब तक सरकारी संस्थानों में 746 और निजी संस्थानों में 562 सीटें आवंटित की जा चुकी हैं। रिक्त सीटों में 367 सब्सिडाइज्ड और 621 नॉन-सब्सिडाइज्ड श्रेणी की हैं। प्रथम चरण के आवंटन की अंतिम स्थिति स्पष्ट होने के बाद इन आंकड़ों में बदलाव हो सकता है।
दूसरे चरण की काउंसलिंग में केवल प्रथम चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को ही मौका मिलेगा। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि 1142 रिक्त सीटों के लिए 15 सितंबर से प्रक्रिया शुरू होगी। बोर्ड जल्द ही रिक्त सीटों के अनुसार काउंसलिंग और सीट आवंटन का शेड्यूल जारी करेगा।